scriptसिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा इस स्मारक का नाम, जानिए 10 रोचक तथ्य | Dus ka dum ten interesting secrete of Sikandra Monument Agra | Patrika News

सिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा इस स्मारक का नाम, जानिए 10 रोचक तथ्य

locationआगराPublished: Aug 10, 2019 08:09:19 pm

सिकंदरा स्मारक में मुगल सम्राट अकबर की कब्र है। इसका निर्माण 1605 से 1613 के बीच हुआ।

Saikandra Monument

सिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा इस स्मारक का नाम, जानिए 10 रोचक तथ्य

आगरा। अकबर के मकबरा को सिकंदरा स्मारक कहते हैं। इसका निर्माण कार्य स्‍वयं अकबर ने शुरु करवाया था। यह मकबरा हिंदू, ईसाई, इस्‍लामिक, बौद्ध और जैन कला का सर्वोत्‍तम मिश्रण है। लेकिन इसके पूरा होने से पहले ही अकबर की मृत्‍यु हो गई। बाद में उनके पुत्र जहांगीर ने इसे पूरा करवाया।
Saikandra Monument
1. स्मारक में मुगल सम्राट अकबर की कब्र है। इसका निर्माण 1605 से 1613 के बीच हुआ।

Saikandra Monument
2. आम जनता के लिए 1613 में खोला गया। यहां जेब उन निसा और मौलवी की कब्रें भी हैं।
Saikandra Monument
3. स्मारक में बारहसिंगा भी हैं। यह पांच तलीय स्मारक है। क्रमशः छोटा होता जाता है, जो पिरामिड का लुक देता है।

Saikandra Monument
4. स्मारक के आसपास कई और इमारतें हैं, जो दर्शनीय हैं।
Saikandra Monument
5. खास बात यह है कि स्मारक का निर्माण अकबर ने स्वयं शुरू कराया था।

Saikandra Monument
6. सिकंदरा स्मारक में प्रवेश के लिए भारतीय, सार्क देश और बिम्सटेक देशों के नागरिकों को 20 रुपये का टिकट लेना पड़ता है।
Saikandra Monument
7. विदेशी पर्यटकों को 210 रुपये का टिकट है। सार्क देश हैं- नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव, अफगानिस्तान।

8. बिम्सटेक देश हैं- बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यामांर।

9. सिकंदरा का नाम सिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा।
10. मकबरे के चारों ओर खूबसूरत बगीचा है जिसके बीच में बरादी महल है जिसका निर्माण सिकंदर लोदी ने करवाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो