scriptबिजली चोर हो जाएं सावधान, अब जरा भी की छेड़खानी तो इस तरह पकड़े जाएंगे | DVVNL training program to prevent electricity theft | Patrika News

बिजली चोर हो जाएं सावधान, अब जरा भी की छेड़खानी तो इस तरह पकड़े जाएंगे

locationआगराPublished: Apr 20, 2018 03:05:26 pm

मीटर में की गड़बड़ी, तो तुरंत मिल जाएगी जानकारी। डीवीवीएनएल के कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

DVVNL training program

DVVNL training program

आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा मुख्यालय पर प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में विद्युत उपभोक्ता के यहां लगे विद्युत मीटरों से होने वाली विद्युत चोरी की संभावनाओं एवं इसके कारण हो रही राजस्व क्षति का आंकलन करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टाटा पावर कम्पनी के विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ें – दो सरकारी डॉक्टरों की गई नौकरी, आशाओं की नौकरी पर भी मड़रा रहा खतरा

दिया गया प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमटेड आगरा के वाणिज्यक इकाई के अधिकारियों के साथ साथ समस्त अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता द्वारा प्रतिभाग किया गया। टाटा पावर के इंजीनियरों द्वारा फील्ड में तैनात अधिकारियों को मीटर के द्वारा की जा रही खपत एवं मीटरों के साथ होने वाली छेड़खानी के कारण राजस्व क्षति को रोकने के उपायों पर प्रशिक्षण दिया गया।
ये भी पढ़ें – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ, ये आपके लिए हैं : धनगर

सोफ्टवेयर से होती है निगरानी
टाटा पावर के इंजीनियरों द्वारा बताया गया कि उनके पास एक विशेष प्रकार का सोफ्टवेयर है, जिसे डाटा कनवरजन इंजन के रूप में जाना जाता है। यह सोफ्टवेयर मीटर के साथ की जाने वाली छेड़खानी की घटनाओं की निगरानी के साथ साथ असामान्य खपत एवं मीटर की गुणवत्ता का विशलेषण कर हो रही राजस्व क्षति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों उपलब्ध कराता है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में आज के प्रशिक्षण के फलस्वरूप विद्युत चोरी रोकने एवं राजस्व में वृद्धि के उपायों के विषय में गहन जानकारियां अधिकारियों को प्राप्त हुईं, जिससे विद्युत चोरी रोकने तथा राजस्व में वृद्धि की पूर्ण संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो