scriptमहिला दिवस पर नहीं लगेगा टिकट, महिलाओं के लिए फ्री हाेगा ताज का दीदार | Entry in the Taj will be free for women on Women's Day | Patrika News

महिला दिवस पर नहीं लगेगा टिकट, महिलाओं के लिए फ्री हाेगा ताज का दीदार

locationआगराPublished: Mar 06, 2021 07:03:49 am

Submitted by:

shivmani tyagi

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दिया महिलाओं काे ताेहफा
ताजमहल समेत देश के सभी स्मारकों मे फ्री हाेगा प्रवेश

Tajmahal

Tajmahal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा ( taj mahal news ) महिला दिवस पर महिलाओं के लिए ताज का दीदार ( tajmahal visit ) फ्री हाेगा। इस दिन उन्हे किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना हाेगा। टिकट के लिए पैसे नहीं लगेंगे और अन्य शुल्क भी माफ रहेंगे।
यह भी पढ़ें:

भारतीय पुरातत्व विभाग ने यह घाेषणा की है। महिला दिवस ( Women’s Day ) पर किसी भी जाति और वर्ग की महिलाएं आगरा स्थित ताजमहल समेत सरंक्षित स्मारकों में फ्री प्रवेश कर सकेंगी। एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल ( माेन्यूमेंटस ) एम नांबिराजन ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने मीडिया काे दिए एक बयान में यह बताया कि महिला दिवस के माैके पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाली महिलाओं के लिए भी ताजमहल में एंट्री फ्री हाेगी काेई टिकट नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें:

पुरातत्व विभाग समय-समय पर इस तरह की घाेषणाएं करता रहता है। इस बार महिलाओं के लिए पुरातत्व विभाग ने यह घाेषणा की है। इस घाेषणा के बाद उन महिलाओं के लिए भी ताज का दीदार करना आसान हाेगा गया है जाे अभी तक टिकट की वजह से या किसी अन्य वजह से ताज का दीदार नहीं कर पाई हैं।
18 अप्रैल काे सभी के लिए फ्री हाेगा ताज

महिला दिवस पर पुरातत्व विभाग ने महिलाओं के लिए ताज काे टिकट फ्री किया है। इसी तरह से विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल काे सभी सैलानियाें के लिए ताज की एंट्री फ्री हाेगी। यानि इस दिन किसी भी सैलानी काे ताज का दीदार का करने के लिए शुल्क जमा नहीं करना हाेगा। वह फ्री में ताज का दीदार कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो