scriptमृत्यु से पहले हर शख्स को मिलते हैं ये नौ संकेत, इन्हें समझकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अब जिंदगी थोड़ी ही बाकी है… | everybody feel nine indications before death according to garuda puran | Patrika News

मृत्यु से पहले हर शख्स को मिलते हैं ये नौ संकेत, इन्हें समझकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अब जिंदगी थोड़ी ही बाकी है…

locationआगराPublished: Nov 15, 2018 09:58:40 am

Submitted by:

suchita mishra

जानें गरुण पुराण में दिए गए मृत्यु संकेतों के बारे में।

death indication

death indication

गरुड़ पुराण के अनुसार हर शख्स को मृत्यु से पूर्व कुछ संकेत मिलते हैं, जिनसे व्यक्ति को समझ में आ जाता है कि उसकी मृत्यु करीब है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं ऐसे कुछ संकेतों के बारे में।
1. समय बीतने के साथ यदि कोई व्यक्ति अपनी नाक की नोक देखने में असमर्थ हो जाता है तो इसका मतलब है कि उसकी मृत्यु करीब है। उसकी आंखें उपर की ओर मुड़ने लगती हैं। मृत्यु के समय आंखें पूरी तरह उपर की ओर मुड़ जाती हैं।
2. मृत्यु के करीब व्यक्ति को चांद खंडित दिखने लगता है। उसे लगता है कि चांद दो भागों में बंटा हुआ है। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता।

3. सामान्य तौर पर व्यक्ति जब अपने कान पर हाथ रखते हैं तो उन्हें कुछ आवाजें सुनाई देती हैं, लेकिन जिस व्यक्ति का अंत समय नजदीक आ गया हो उसे कोई आवाज सुनाई नहीं देती।
4. व्यक्ति को हर समय ये लगता है कि उनके सामने कोई अंजाना व्यक्ति बैठा है।

5. मृत्यु का समय पास आने पर परछाई साथ छोड़ने लगती है।

6. जीवन का सफर पूरा होने पर व्यक्ति को अपने पूर्वजों को अपने साथ रहने का अहसास होता है।
7. मानव शरीर से अजीब सी गंध आने लगती है जिसे मृत्यु गंध कहा जाता है।

8. यदि दर्पण में अपना चेहरा न दिखकर किसी और का दिखने लगे तो समझिए कि 24 घंटे के अंदर मृत्यु निश्चित है।
9. नासिका के स्वर अव्यवस्थित होने के लक्षण मृत्यु से दो या तीन दिन पहले दिखाई देते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो