scriptघुटने खराब हो रहे हैं तो ये Video देखकर कीजिए व्यायाम | Exercise for knees by dr subhash shalya agra video news in hindi | Patrika News

घुटने खराब हो रहे हैं तो ये Video देखकर कीजिए व्यायाम

locationआगराPublished: Jun 04, 2019 04:54:24 pm

नियमित व्यायाम से भी घुटनों को खराब होने से बचाया जा सकता है।

Knee

Knee

आगरा। प्रौढ़ावस्था में घुटने खराब होने लगे हैं। घुटने टेढ़े हो रहे हैं। इन्हें और अधिक खराब होने से बचाने का उपाय सिर्फ दवा नहीं है। नियमित व्यायाम से भी घुटनों को खराब होने से बचाया जा सकता है। वरिष्ठ हड्डी सर्जन डॉ. सुभाष शल्या ने घर पर किए जाने वाले साधारण किन्तु असरदार उपाय बताए हैं। ये वीडियो देखकर कोई भी व्यायाम कर सकता है।
ये भी पढ़ें – तोंद और मोटापा कम करने के लिए ये वीडियो देखकर कीजिए दो आसान से आसन , मिलेगा 100 फीसद फायदा

हडि्डयां होती हैं कमजोर
घुटनों में दर्द का कारण हडि्डयों का कमजोर होना है। धूप व विटामिन-डी की कमी और दूध न पीने से हडि्डयां कमजोर होती हैं। यही नहीं धूम्रपान या तंबाकू की लत से फेफ ड़ों, हडि्डयों व जोड़ों को नुकसान होता है।
ये भी पढ़ें – राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे इस बड़े कांग्रेस नेता पर दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा, तीन दिन तक घर में कैद रखा व्यापारी

दूध पीना जरूरी
माना जाता है कि व्यक्ति दिन में दो गिलास दूध पीता है इसलिए हडि्डयों की बीमारी की आशंका कम होती है। लेकिन इन दिनों कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब व्यक्ति दूध पर्याप्त मात्रा में पीता है, मगर उसकी हडि्डयां कमजोर हो जाती हैं। लिहाजा ऐसे में गाय का दूध फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो