script

पीपल का पेड़ आपको बना सकता है करोड़पति, करना होगा सिर्फ ये एक काम

locationआगराPublished: May 14, 2019 05:28:24 pm

Submitted by:

suchita mishra

जानें ऐसे ज्योतिषीय उपाय जिनसे आपका भाग्य चमकता है और घर में सुख समृद्धि और पैसा आता है।

आज के समय में पैसे को बहुत कुछ माना जाता है। अच्छे रहन सहन, पढ़ाई, बीमारी, परेशानी आदि तमाम स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त धन होना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि लोग दिन रात मेहनत करके अधिक से अधिक पैसा कमाने की जुगत में रहते हैं। लेकिन मेहनत के साथ साथ अच्छे भाग्य की भी जरूरत होती है, तभी परिणाम बेहतर आते हैं। यदि आप भी ढेर सारा पैसा कमाकर करोड़पति बनने की चाह रखते हैं तो ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानिए कुछ ऐसे उपाय जो आपके भाग्य को चमकाएंगे, साथ ही आपको करोड़पति बनाने में मददगार होंगे।
1. हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। परिवार में समृद्धि आएगी।

2. सुबह पूजा के बाद आरती करते समय अपने दीपक में या कपूर में दो फूल वाली लौंग डालकर आरती करें। इससे सभी काम आसानी से बनेंगे। कोई विपत्ति नहीं आएगी। घर में समृद्धि आएगी।
3. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कौड़ी को धन का प्रतीक माना जाता है। कुछ कौड़ियों को हल्दी में तब तक भिगोएं जब तक उनमें पीलापन न आ जाए। उसके बाद उन्हें निकालकर एक लाल रंग के कपड़े में बांध लीजिए। इसे पोटली को अपनी तिजोरी में रख दीजिए।
4. घर में एक बांसुरी रखें। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। जिस घर में बांसुरी होती है उस घर में हमेशा समृद्धि रहती है। धन प्राप्ति होती है। विपत्तियां दूर होती हैं और आपस में प्रेम रहता है।
5. शंख को माता लक्ष्मी का भाई कहा जाता है क्योंकि शंख समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी के साथ उत्पन्न हुआ था। इसे समुद्र मंथन में प्राप्त हुए प्रमुख रत्नों में से एक माना जाता है। घर में पूजा के स्थान पर शंख जरूर रखें। ऐसी जगहों पर माता लक्ष्मी वास करती हैं। शंख दक्षिणमुखी हो तो और भी शुभ है।
विशेषज्ञ की राय: ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि किसी भी मनोकामना को पूरा करने के लिए मेहनत और भाग्य दोनों का साथ होना जरूरी है। पूजा पाठ बेशक फल देते हैं लेकिन यदि हम सिर्फ इन्हीं के सहारे बैठ जाएं और कर्म न करें तो ये उपाय बेकार हो जाते हैं। इसलिए इन उपायों को करने के साथ कार्य को पूरा करने के लिए अपने कर्म करते रहें। तब ये उपाय आपकी किस्मत के दरवाजे खोलेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऐसे में आप ढेर सारा धन कमाने में सक्षम होने के साथ हर कार्य में सफल होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो