scriptप्रधानमंत्री की रैली में आए किसान की मौत, भाजपा ने नरेन्द्र मोदी से छिपाई ये बात | Farmer died in narendra modi rally kothi meena bazar latest news | Patrika News

प्रधानमंत्री की रैली में आए किसान की मौत, भाजपा ने नरेन्द्र मोदी से छिपाई ये बात

locationआगराPublished: Jan 10, 2019 07:21:10 am

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी प्रीतम सिंह (65 वर्षीय) की तबियत खऱाब हो गई। वे जहां बैठे थे, वहीं गिर पड़े। इसके बाद तो शोर मच गया। भाजपाइयों के हाथ- पांव फूल गए।

narednra modi rally

narednra modi rally

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में आए एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से भारतीय जनता पार्टी में खलबली है। मौत को रैली पूरी होने तक छिपाने का प्रयास किया गया। बाद में भाजपा नेता किसान के घर पहुंचे। पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
मृतक किसान फतेहपुर सीकरी का

प्रधानमंत्री की रैली नौ जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान पर हुई थी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनश शर्मा का भाषण चल रहा था। इसी दौरान फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी प्रीतम सिंह (65 वर्षीय) की तबियत खऱाब हो गई। वे जहां बैठे थे, वहीं गिर पड़े। इसके बाद तो शोर मच गया। भाजपाइयों के हाथ- पांव फूल गए। प्रीतम सिंह को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रीतम सिंह के घर वालों को खबर दी गई।
अस्पताल में मृत घोषित

घर वालों का कहना है कि प्रीतम सिंह प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए बस से आए थे। उनका स्वास्थ्य ठीक था। अचानक क्या हुआ, कुछ समझ नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि धक्का-मुक्की में गिर गए थे। पुलिस का कहना है कि कोई धक्का-मुक्की नहीं हो रही थी। अस्पताल में प्रीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। रात्रि में ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया।
पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का प्रयास

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह को जब इस किसान की मौत के बारे में जानकारी मिली तो दुख प्रकट किया। उन्होंने बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को अवगत कराया श्री माहेश्वर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे से बात की। किसान के परिजनों को पांच लाख रुपया मुआवजा दिलाया जाएगा। विधायक ने ही रात्रि में पोस्टमार्टम की व्यवस्था कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो