scriptनिकाय चुनाव से पहले किसानों ने किया बड़ा ऐलान, जानकर उड़ जाएंगे भाजपाइयों के होश | Farmer will be sit on hunger strike before UP Nagar nikay chunav | Patrika News

निकाय चुनाव से पहले किसानों ने किया बड़ा ऐलान, जानकर उड़ जाएंगे भाजपाइयों के होश

locationआगराPublished: Nov 04, 2017 05:45:57 pm

किसानों का कहना है कि योगी सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

Farmer

Farmer

आगरा। यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, तो वहीं किसानों ने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है। किसानों का कहना है कि योगी सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों का कहना है कि वे पान की समस्या से जूझ रहे हैं। नहरें सूखी पड़ी हुई हैं, किसान सिचाई के लिए पानी को तरस रहे हैं। इस ओर न तो नेताओं का ध्यान है और नाहीं अधिकारियों का। इससे आहत किसानों ने अब भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।
सूखी हैं नहरें, नहीं आया पानी
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे, कि एक नवम्बर से सभी नहरों में पानी छोड़ दिया जाए, जिससे किसानों को सिचांई करने में कोई परेशानी न हो, लेकिन शासन के आदेश की प्रशासनिक अधिकारियों ने धज्जियां उड़ा दी हैं। चार दिन बाद भी नहरों में पानी नही छोड़ा गया है, जिससे किसानों में योगी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित किसानों ने कहा है कि सरकार के इस व्यवहार से वह बहुत ही परेशान हो गए हैं। नहरों में पानी न होने की वजह से समय पर खेतों की सिचांई नही हो पा रही है। अगर ठीक समय पर सिचांई नहीं हुई तो फसल बेकार हो सकती है। सभी नहर सूखी पड़ी हुईं हैं। लेकिन इसके बाद भी जनप्रतिनिधी तथा प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है।
समस्या सुनने पहुंचे किसान नेता
इस बीच किसानों के दर्द को समझते हुए किसान नेता श्याम सिंह चाहर मलपुरा क्षेत्र के गांवों में किसानों से मिलने गए। उन्होने किसानों के साथ रोहता नहर टर्मिनल का हाल जाना। जो कि बिल्कुल सुखी पड़ी हुई है। सुखी नहर को देखकर किसान नेता ने किसानों के साथ मिलकर रविवार से आगरा ग्वालियर हाइवे रोहता चैराहे पर अनिश्चित कालीन धरने के साथ भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ में कई समाजसेवी भी धरने में भाग लेगें तथा किसानों के लिए उनका हक मांगेगे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया है कि जब तक सभी नहरों में पानी नही छोड़ा जाता तब तक के लिए वे सैकड़ों किसानों के साथ भूख हडताल कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। रविवार को किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में धरने में समाजसेवी सावित्री देवी, नगेन्द्र फौजी, नीरज ठेनुआ, अरविंद चाहर, ललित फौजदार, राजेन्द्र तोमर, दाताराम, चेतनस्वरूप, हरिओम रावत, बासुदेव, लाखन सिंह विसम्बर सिंह सहित क्षेत्र के सैकडों किसान भाग लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो