scriptविद्यालय के बाहर किसानों का दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासनिक अधिकारी नहीं आने पर आक्रोश | Farmers Protest continue outside school over Stray Animal | Patrika News

विद्यालय के बाहर किसानों का दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासनिक अधिकारी नहीं आने पर आक्रोश

locationआगराPublished: Jan 28, 2020 08:10:16 pm

धरनास्थल पर कोई भी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुचने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

विद्यालय के बाहर किसानों का दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासनिक अधिकारी नहीं आने पर आक्रोश

विद्यालय के बाहर किसानों का दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासनिक अधिकारी नहीं आने पर आक्रोश

आगरा। ब्लॉक अकोला के गांव जारूआ कटरा में छुट्टा गायों से परेशान किसानों ने उन्हें पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया है। किसान विद्यालय बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को भी किसानो का धरना जारी रहा। धरनास्थल पर कोई भी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुचने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
यह भी पढ़ें
प्

रमुख सचिव ने ब्लॉक और अस्पताल का किया निरीक्षण, गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

ये है मामला
बता दे कि थाना मलपुरा के गांव जारूआ कटरा के किसान आवारा गोवंशो से बहुत परेशान है। किसानो ने बताया है कि उनके खेतो में आलू, सरसो तथा गेहू की फसल खडी हुई है। जिसे आवारा गोवंश खराब कर रहे है। कई बीघा फसल खराब हो चुकी है। किसानो ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियो से की है। लेकिन अधिकारियो ने किसानो की शिकायत की ओर कोई ध्यान नही दिया। इससे परेशान होकर किसानो ने रविवार शाम को गांव में घूम रही 250 गायो को विद्यालय में बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें

राजस्थान से लाखों के मोबाइल चोरी कर भागे बदमाश गिरफ्तार

प्राथमिक विद्यालय में पढे बच्चे
सोमवार को धरनास्थल पर काफी हंगामा हुआ। प्रशासन ने 4 डीसीएम में भरकर आवारा सांडो को गौशाला भिजवा दिया। लेकिन करीब 150 गाय अभी विद्यालय में ही रही। मंगलवार को भी किसानो का धरना जारी रहा। सुबह 10 बजे खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुचे। उन्होने किसानो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी जिद पर अडे रहे। जिसके कारण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ को प्राथमिक विद्यालय में पढना पढा।
यह भी पढ़ें

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

गायों को खिलाया चारा
वहीं धरना स्थल पर पहुची रालोद जिलाध्यक्ष मालती चौधरी ने कहा कि दो दिन में किसानो की समस्याओ का समाधान नही हुआ तो हजारो किसानो के साथ तहसील सदर का घेराव करेगे। इसके अलावा समाजसेवी सावित्री चाहर शासन पर आरोप लगाया कि गौशाला के नाम पर लोग सरकार के धन का बंदरबाट कर रहे है। जबकि गायो से किसानो को भारी परेशानी हो रही है। किसानो ने गायो को चारा डालकर पानी पिलाया।
यह भी पढ़ें

सुहागनगरी के क्रिकेट खिलाड़ी ने रणजी में दिखाया जलवा, तीन विकेट लेकर लहराया परचम

पडोसी गांव में भी बंद किए गोवंश
वहीं धरनास्थल पर मंगलवार को जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी नही पहुचने के कारण किसानो में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानो ने कहा कि धरना जारी रहेगा। वहीं पडोसी गांव खेडा भगौर में भी ग्रामीणो ने मंदिर में गायो को बंद कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणो को समझाकर गायो को मुक्त कराया।
यह भी पढ़ें

सरकारी स्कूल की छत का लेंटर गिरा, आधा दर्जन बच्चे घायल

ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, किसान नेता मुकेश पाठक, सोमवीर यादव, ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद, सतेन्द्र दुबे, पूर्व प्रधान घूरेलाल, लक्ष्मीनारायण, सोनू दुबे, राजू उपाध्याय, माताप्रसाद, सुभाष, बंटी, राजेश दुबे, आदि किसान है।
इनपुट: देवेश शर्मा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो