scriptFarmer Protest: दिल्ली कूच के लिए निकलीं मेधा पाटकर को आगरा की सीमा पर रोका, किसानों में रोष | farmers protest delhi chalo kisan march medha patkar stopped in agra | Patrika News

Farmer Protest: दिल्ली कूच के लिए निकलीं मेधा पाटकर को आगरा की सीमा पर रोका, किसानों में रोष

locationआगराPublished: Nov 26, 2020 10:53:50 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– दिल्ली में कृषि अध्यादेश के विरोध मेंहोने वाले धरना प्रदर्शन के लिए निकलीं मेधा पाटकर
– यूपी पुलिस प्रशासन ने आगरा की सीमा पर ही मेधा पाटकर को समर्थकों के साथ रोका
– पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद मेधा पाटकर वहीं धरना देकर बैठीं

agra.jpg
आगरा. दिल्ली में कृषि अध्यादेश के विरोध मेंहोने वाले धरना प्रदर्शन के लिए निकलीं मेधा पाटकर को बुधवार रात आगरा में ही रोक लिया गया। इस दौरान उनके साथ करीब दो सौ किसान मौजूद थे। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद मेधा पाटकर वहीं धरना देकर बैठ गईं। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। एसपी ग्रामीण रवि कुमार, सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार और एसडीएम खेरागढ़ अंकुर कौशिक धरनारत लोगों का मान मनौवल करने में जुटे हैं। इस पर किसान नेताओं ने रोष जताया है।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का फैसला, यूपी में 6 महीने तक एस्मा लागू, हड़ताल करने वाले कर्मचारी जाएंगे जेल

दरअसल, कृषि अध्यादेश के विरोध में ऑल इंडिया किसान समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर देशभर के किसानों को 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचना है। इसी धरने में शामिल होने जा रही रहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की अध्यक्षा मेधा पाटकर को धोलपुर-आगरा की सीमा पर रोक दिया गया। पाटकर कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार रात साढ़े आठ बजे यहां पहुंचीं। उनके आने सूचना मिलते ही आगरा की सैंया थाना पुलिस को तैनात कर दिया गया था। जैसे ही पाटकर के काफिले ने आगरा में प्रवेश करने की कोशिश की तो पुलिस ने आने से रोक दिया।
बता दें कि कृषिमेधा पाटकर शिवपुरी से ग्वालियर होते हुए आगरा की सीमा तक पहुंचीं। वह छिंदवाड़ा से 11 जनवरी को शुरू हुई जनाधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं। आगरा के रास्ते उन्हें दिल्ली पहुंचना था। जहां जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होना था। आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मेधा पाटकर के आने सूचना से पहले ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। शांति कायम रखने के लिए उन्हें रोका गया है।
इस दौरान मेधा पाटकर ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें किस कानून के तहत यहां रोका गया है? उन्हें दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है? आखिर उनके खिलाफ कौन सी धारा लगाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो