scriptकिसानों की पुकार, पीछे पड़े हैं गाय और बिजार, खेतों को बचाइए सरकार, देखें वीडियो | Farmers says cows harmful for farming Kisan diwas latest news | Patrika News

किसानों की पुकार, पीछे पड़े हैं गाय और बिजार, खेतों को बचाइए सरकार, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jul 19, 2018 12:15:54 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

गाय और सांड़ से खेत बचाने के लिए पूरी रात खेतों पर निकल जाती है। कहां से आय होगी दोगुनी। इनसे फसल बचे तो कुछ राहत मिले।

kisan diwas

kisan diwas

आगरा। संजय प्लेस स्थित विकास भवन में किसान दिवस लगा। किसान तो थे, लेकिन न जिलाधिकारी थे और न ही मुख्य विकास अधिकारी। बिजली ने बहुत तंग किया। गर्मी से बुरा हाल था। इसके चक्कर में हंगामा और नारेबाजी हुई। किसानों ने फिर वही बिजली, सिंचाई, आलू, जिप्सम आदि की समस्याएं उठाईं। इसके साथ ही किसानों ने गाय और बिजार से खेतों को बचाने की गुहार लगाई। कहा कि पूरी रात खेतों पर सोते हैं, फिर भी फसल चट कर जाते हैं। हमें कुछ नहीं चाहिए, गायों और बिजारों से बचा लीजिए।
यह भी पढ़ें

किसान ऐसे कर सकते हैं अपनी आय दो गुनी सरकार दे रही मौका

गौशाला खुलेंगी

किसानों को बताया गया कि योगी सरकार आवारा गायों और बिजारों को लेकर गौशाला खोलने जा रही है। आगरा में 1.20 करोड़ रुपये आ गए हैं। सरकारी जमीन पर गौशाला खोली जाएगी। पहली गौशाला खेरागढ़ में प्रस्तावित है। गौशाला खोलने के लिए चारागाह की पर्याप्त जमीन है। हर तहसील स्तर पर गौशाला खोली जाएगी। इसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें

किसान कल्याण रैली रैली से पूर्व किसानों के ‘मन की बात’ सुनिए प्रधानमंत्री जी

नहरों की सफाई के नाम पर घोटाला
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने किसानों की समस्याएं उठाते हुए कहा कि आय दोगुनी करने पर विचार करना चाहिए। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि किसानों के लिए ट्रैक्टर आए, लेकिन आगरा में अधिकारी पचा गए। मथुरा में 100 ट्रैक्टरों की सूची मिली है। नहर विभाग द्वारा नहरों की सफाई के नाम पर घोटाला किया जाता है, लेकिन जांच दबा दी जाती है। नहर विभाग के अधिकारी और जांच करने वाले मिलकर घोटाला कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी की मौत

kisan diwas
आलू किसानों की समस्या उठाई
राजकीय उद्यान अधीक्षक अनीता सिंह पर भी आरोप लगाया गया कि वे आगरा में बिना लाइसेंस के कोल्ड स्टोरज चलवा रही हैं। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा कम नहीं होने दिया। भाड़ा कम हो जाता तो आगरा के किसानों को फयादा होता। कायदे से 155 रुपये बोरी भाड़ा होना चाहिए, लेकिन यहां तो 250 रुपये तक वसूला जा रहा है। किसान परेशान है। भुखमरी क कगार पर है। कर्ज के कारण आलू किसानों ने आत्महत्या की। उद्यान विभाग के अधिकारी मिलकर गोलमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पता ही नहीं चलने दे रहे हैं। अनीता सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि बना लाइसेंस के कोई कोल्ड स्टोरेज नहीं चल रहा है। छह मामलों में विचार चल रहा है। भाड़ा की दरें तय करने के संबंध में बैठक की जाएगी।
यह भी पढ़ें
शराब के नाम पर कहीं ये जहर तो नहीं पी रहे आप, देखें वीडियो

kisan diwas
किसान भवन बनाने में घोटाला

किसान दिवस में बताया गया कि एनटीपीसी व आरईएस के अधिकारी मिलकर पंचायतों में बनाए जा रहे किसान भवन में घोटाला कर रहे हैं। सब अधूरे बने हैं। कागजों में काम पूरा दिखा दिया है। दो बार जांच का आदेश हो चुका है। इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। सारा खेल अधिकारी मिलकर खेल रहे हैं। श्याम सिंह चाहर ने किसान दिवस में मांग की कि घोटाला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
यह भी पढ़ें

यहां के डॉक्टर दंपति ने लंदन में भी बना दिया संगठन

ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश वर्मा, राजकीय उद्यान अधीक्षक अनीता सिंह, लीड बैंक मैनेजर पंकज कुमार, बिजली विभाग के एसपी सिंह, नहर विभाग के एसडीओ भूपेन्द सिहं, जेई सतेन्द सिंह, पंकज शर्मा, भूपेन्द्र सिंह आदि ने शिरकत की। किसान देव प्रकाश, राजवीर, संजय सिंह, लाखन सिंह, राजेन्द सिंह तोम,र बिजेन्द्र सिंह, प्रदीप शर्मा, सावित्री देवी, चेतन रावत, मुकेश रावत, रमाकान्त, राधारानी, बंगाली बाबू, हरिओम आदि किसानों ने समस्याएं रखीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो