आगरा

घर में बकरी घुसने पर पिता—पुत्र की गोली मारकर हत्या

— आगरा के थाना बासौनी का मामला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

आगराJan 23, 2021 / 02:54 pm

arun rawat

Murder

आगरा। घर में बकरी घुसने पर दबंगों ने पिता—पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है जबकि आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
यह था मामला
थाना बासौनी के पुरा शिवलाल निवासी 48 वर्षीय भीकम सिंह और उनका 22 वर्षीय बेटा जितेन्द्र बकरी चराने गए थे। परिजनों के मुताबिक तभी घर के सामने ही पिता—पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी करने पर पता चला कि भीकम सिंह की बकरी ज्ञान सिंह के घर में घुस गई थी। जिस पर उसने बकरी को डंडा मार दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
दोनों को गोली मारी
बासौनी के थाना प्रभारी दीपचंद्र दीक्षित ने बताया कि भीकम सिंह के भाई प्रयाग सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि ग्यान सिंह, उसके बेटे और रिश्तेदारों ने भीकम और जितेंद्र को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला। ग्यान सिंह ने गोली मार दी। दोनों को एक-एक गोली मारी गई। मौके से तमंचा बरामद हो गया है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। भीकम पक्ष के लोगों में भारी गुस्सा है। ग्यानी के घर के आस पास ज्यादा फोर्स लगाई गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.