scriptबदमाशों ने इसलिए मार डाला तेल व्यवसायी, डकैती और हत्या से दहशत, खोजी श्वान कुछ न खोज सका | Fear in Fatehpur sikri after robbery murder loot latest news | Patrika News

बदमाशों ने इसलिए मार डाला तेल व्यवसायी, डकैती और हत्या से दहशत, खोजी श्वान कुछ न खोज सका

locationआगराPublished: Apr 28, 2019 08:27:40 am

ऐतिहासिक फतेहपुर सीकरी शहर में डकैती और हत्या के बाद दहशत व्याप्त है।

Crime in UP

Crime in UP

आगरा। ऐतिहासिक फतेहपुर सीकरी शहर में डकैती और हत्या के बाद दहशत व्याप्त है। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर श्वान दस्ता और फोरेसिंक टीम बुला ली है। गहनता से जांच की जा रही है। खोजी श्वान कुछ भी नहीं खोज सका है।
बता दें कि दिनेश सिंघल पुत्र केशव देव सिंघल अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास रहते थे। वे तेल का व्यवसाय करते हैं। अच्छा काम है। शनिवार की रात्रि में उनके यहां डकैती की घटना हुई। बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया। अलमारी की चाबी मांगी। दिनेश सिंघल ने इसका विरोध किया तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

आसपास के लोगों को इस घटना के बारे में सुबह चार बजे पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। डकैती और हत्या की घटना से पुलिस के मानो होश उड़ गए। थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक तक घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर श्वान दस्ता बुलाया गया। पुलिस के श्वान ने सूंघा, इधर-उधर गया, लेकिन कुछ पता नहीं कर सका। फॉरेंसिक टीम घटना के सबूत जुटा रही है। अंगुलियों के निशान खोज रही है।
भय का माहौल
जिसने भी डकैती और हत्या के बारे में सुना, घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। फतेहपुर सीकरी नगर पालिका के चेयरमैन त्रिलोक चंद, मोहम्मद इस्लाम आदि मौके पर पहुंचे। शोक संवेदना प्रकट की। पुलिस से आग्रह किया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना कस्बा में भय व्याप्त है। बदमाश पकड़े जाएंगे तो भय दूर होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो