script72 घंटे रहे सावधान, बर्फीली हवाओं के साथ बारिश, अभी से बदल गया मौसम | february weather forecast 2019 | Patrika News

72 घंटे रहे सावधान, बर्फीली हवाओं के साथ बारिश, अभी से बदल गया मौसम

locationआगराPublished: Feb 05, 2019 05:49:33 pm

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आगरा में पांच से सात फरवरी तक बारिश और बूंदाबांदी की आशंका

up weather forecast

weather

आगरा। बर्फीली हवाएं तेज होने के साथ तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आगरा में आज से सात फरवरी तक बारिश और बूंदाबांदी की आशंका है। मौसम भी बिगड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को बादलों ने सूरज को छुपाए रखा। दिन भर लोग गुनगुनी धूप के लिए तरसते रहे। सर्द हवाओं से शिमला जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।
सुबह की शुरुआत धुंध के साथ
फरवरी के मौसम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग ठंड में कंपकंपा रहे हैं। मंगलवार सुबह से धुंध छाई रही। गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने पांच से सात फरवरी तक बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट किया है। इसके बाद दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण एक बार दोबारा आगरा का मौसम बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.सत्येंद्र पाल सिंह का कहना है कि दिन का तापमान गिरने से गलन भरी सर्दी रहेगी।
बारिश और बूंदाबांदी से गिरेगा रात का तापमान
संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि आने वाले तीन दिन रात का तापमान और गिर सकता है। बीते दो रातों में लगातार तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा है। संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो