scriptफीफा वर्ल्डकप से जुड़ा आगरा का नाम, विजेताओं को मिलेंगी शहर में बनी ट्रॉफी | FIFA World Cup 2022, Company of business man Sheikh Adnan, | Patrika News

फीफा वर्ल्डकप से जुड़ा आगरा का नाम, विजेताओं को मिलेंगी शहर में बनी ट्रॉफी

locationआगराPublished: Dec 01, 2022 01:21:00 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में खिलाड़ियों को जो ट्रॉफी दी जाएगी वह आगरा में बनी है। साथ में ट्रॉफी के बॉक्स भी आगरा के कारीगरों ने तैयार किए हैं।

fifacoverpic.jpg
यूपी के आगरा का जलवा अब फीफा में भी दिखाई देगा। आगरा के बडे़ बिजनेस मैन अदनान शेख की कंपनी ने फीफा वर्ल्ड के विजेता खिलाड़ियों को देने के लिए ट्रॉफी और बॉक्स यहीं पर बनाए हैं। एडजिरान कंपनी ने करीब 2 हजार ट्रॉफी तैयार की हैं।
डेढ़ साल पहले मिला था ऑर्डर
Adziran के डायरेक्टर ने कहा कि “इससे पहले उन्होंने अबू धाबी की प्रसिद्ध मस्जिद के खंबों पर पच्चीकारी का काम किया है। ये मस्जिद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। ट्रॉफियों के लिए कई देशों ने आवेदन किया था। अफ्रीका और यूरोप के देशों के प्रतिनिधियों ने आगरा की कंपनी को चुना। यह ऑफर डेढ साल पहले मिला था।
ऑफर मिलने से पहले कराया गया था बॉन्ड साइन
कंपनी के मालिक ने बताया “ट्रॉफी का काम पूरा होने तक हमें फीफा के बारे में पता नहीं था। 3 महीने पहले जब हमें फीफा का लोगो लगाने के लिए दिया गया। तब जाकर पता चला कि हम जिस काम को कर रहे हैं वो फीफा वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों के लिए है। इन लोगो को लेकर हमारा एक समझौता भी हुआ था। जिसमे शर्त थी कि ये डिजाइन किसी और के लिए हम नहीं बनाएंगे। इसका प्रचार भी हम नहीं कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो