scriptशिवपाल यादव की पार्टी के नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा तो बोले.. हम लोहियावादी हैं, मुकदमा क्या हम जेल जाने से भी नहीं डरते..जानिए पूरा मामला! | FIR against PSP leaders nitin kohali state president charged BJP | Patrika News

शिवपाल यादव की पार्टी के नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा तो बोले.. हम लोहियावादी हैं, मुकदमा क्या हम जेल जाने से भी नहीं डरते..जानिए पूरा मामला!

locationआगराPublished: Sep 23, 2019 06:39:04 pm

Submitted by:

suchita mishra

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही।

PSP Leaders

PSP Leaders

आगरा। जनसमस्याओं को लेकर पैदल मार्च निकाल रहे शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) नेताओं पर थाना रकाबगंज पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आगरा के सांई की तकिया स्थित बैप्टिस्ट स्कूल के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी। थाना रकाबगंज पुलिस का कहना था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पैदल मार्च की अनुमति नहीं ली थी। प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली का कहना है कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोट दिया है। जनता की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे कायम किए जा रहे हैं।
PSP Leaders
ये बोले लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने मुकदमे दर्ज करने पर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का गला घोट रही है। तानाशाही शासन कर जनता की आवाज उठाने वाले दलों पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। प्रसपा नेता ने ऐलान किया है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए और बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। उनकी पार्टी मुकदमों से डरने वाली नहीं है। हम लोहियावादी हैं। जेल जाने से भी नहीं डरते हैं, मुकदमे क्या चीज हैं।
इन समस्यों के समाधान की उठा रहे थे आवाज
आगरा में प्रसपा कार्यकर्ता बढ़ती बिजली दरों और महंगाई के विरोध में 18 सितम्बर को प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं आम जनता की मूलभूत जरुरतों की मांग को लेकर पैदल मार्च किया जा रहा था, लेकिन प्रसपा ने पैदल मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इस कारण पुलिस ने उन्हें रोका। साईं की तकिया स्थित बैप्टिस्ट स्कूल के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। थाना रकाबंज पुलिस ने लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना, उपाध्यक्ष चौधरी मान सिंह आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो