scriptबसपा प्रत्याशियों की घोषणा से पहले बड़ी खबर, बसपा के संभावित प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, बसपाइयों में मची अफरा-तफरी | FIR on BSP Leader Manoj Soni for Code of Conduct big news | Patrika News

बसपा प्रत्याशियों की घोषणा से पहले बड़ी खबर, बसपा के संभावित प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, बसपाइयों में मची अफरा-तफरी

locationआगराPublished: Mar 14, 2019 03:49:05 pm

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बसपा नेता को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मुकदमा हुआ दर्ज

BSP

BSP

आगरा। बसपा सुप्रीमो मायावती आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं।उससे पहले बड़ी खबर आ रही है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बसपा लोकसभा प्रभारी मनोज सोनी को बड़ा झटका लगा है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में मनोज सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी गाड़ी पर सपा, बसपा के झंडे लगे मिले थे, नियमानुसार उकनी अनुमति उनके पास नहीं थी।
पहला मामला
लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद ऐसा पहला मामला सामने आया है। बताया गया है कि एत्मादौला के प्रकाश नगर में मनोज सोनी समर्थकों के साथ जनसंपर्क के लिये जा रहे थे। उनके वाहन पर सपा और बसपा के झंडे लगे हुये थे। इसकी वीडियोग्राफी हो गई और वीडियो वायरल हो गया। ये मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एनजी रवि कुमार ने एडीएम सिटी केपी सिंह से मामले की जांच कराई।
दर्ज हुआ मुकदमा
एडीएम सिटी ने मनोज सोनी को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने के लिए कहा, जवाब तो दिया लेकिन वाहनों पर झंडे लगाये जाने की अनुमति नहीं थी। एडीएम सिटी ने बताया कि इस मामले में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के यदि किसी ने इस तरह का कृत्य किया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो