scriptदो भाईयों में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई जमकर फायरिंग, ग्रामीण हुए घरों में कैद, देखें वीडियो | Firing in Property dispute in Malpura | Patrika News

दो भाईयों में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई जमकर फायरिंग, ग्रामीण हुए घरों में कैद, देखें वीडियो

locationआगराPublished: May 05, 2019 07:36:53 pm

पुलिस मौके से चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला भालरा में रविवार सुबह दो भाईयों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। फायरिंग में पड़ोसियों के दो पशु घायल हो गए तथा एक महिला बाल बाल बच गई। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस मौके से चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ये है मामला

थाना मलपुरा के गांव नगला भालरा निवासी रनवीर सिंह और मोहन सिंह दोनो भाई है। मोहन के रनवीर सिंह पर साढे सात लाख रुपए है। जिन्हे चार साल हो गए है। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनो भाईयो में कई बार विवाद हो गया है। रविवार सुबह 10 बजे दोनो पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनो ओर से लाठी डंडे निकल आए। जमकर लाठी डंडे चले। इससे गांव में भगदड मच गई। देखते ही देखते दोनो ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। फायरिंग में फौजी जलसिंह की गाय के बछडे की आंख में गोली लग गई। जयवीर की पडिया (भैंस) गोली लगने से घायल हो गई। पडोस में महावीर के घर में एक गोली आई। उसकी पत्नी बाल बाल बच गई।
सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। दिन दहाडे गांव में फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। एस ओ मलपुरा थाने की फोर्स के साथ गांव में पहुच गए। पुलिस को देखकर दोनो पक्ष के लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने चार लोगो को पकड लिया और थाने ले गई। इस दौरान करीब सात राउण्ड फायरिंग हुई। पुलिस के गांव से जाने के बाद ग्रामीण अपने अपने घरो से निकल आए।
ये बोले अधिकारी

थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि पुलिस ने अपनी तरफ से बलबे की धारा 147, 148, 504, 506 सहित कई संगीन धाराओं में आठ नामजद तथा 15 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे मौके से पकड़े गए गजेन्द्र पुत्र मोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सोहन सिंह, विश्वेन्द्र को जेल भेज दिया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो