scriptबिगड़े काम भी बना देंगे सफलता के ये पांच उपाय | five jyotish upay will give definite success religious news | Patrika News

बिगड़े काम भी बना देंगे सफलता के ये पांच उपाय

locationआगराPublished: Dec 01, 2018 01:54:21 pm

Submitted by:

suchita mishra

शास्त्रों में ऐसे तमाम उपायों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति को निश्चित तौर पर सफल बनाने का काम करते हैं।

success

success

यदि आपके बार बार प्रयासों के बाद भी काम नहीं बनते तो परेशान न हों। दरअसल कई बार मेहनत के साथ भाग्य का समावेश नहीं हो पाता इस कारण काम बनते बनते रह जाते हैं। इस कारण कई लोग काफी नकारात्मक होने लगते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि हर समस्या के कुछ न कुछ समाधान होते हैं। शास्त्रों में भी ऐसे कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है और मेहनत करने पर व्यक्ति को उसका फल अवश्य मिलता है। जानते हैं ऐसे पांच उपायों के बारे में जिनको नियमित रूप से करने से आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
1. भोलेनाथ की पूजा
भगवान् शिव देवों के देव है महादेव हैं। वे सहज ही प्रसन्न होने वाले भगवान है। इसीलिए देवकाल से ही जब भी संसार पर कोई संकट आता था या किसी को मनचाहा वरदान चाहिए होता था तो भगवान शिव को ही याद किया जाता था। जिस किसी को भी सफलता में बाधा आ रही हो या काम नहीं बन रहे हों उन्हें सुबह उठते ही भगवान शिव के दर्शन करने चाहिए या शिवलिंग पर नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए। कुछ ही समय में अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे।
2. एकादशी का व्रत
हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत ही महत्त्व है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। भगवान् विष्णु सुख, वैभव और खुशहाली के देवता हैं। एकादशी के दिन अगर व्रत किया जाये तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और इस दिन कोई नया काम शुरू करें तो आशातीत सफलता प्राप्त होती है। एकादशी के दिन किसी भूखे को भोजन करवाया जाना चाहिए, और इस दिन किसी भी बुरी लत जैसे, शराब जुआ, सम्बन्ध बनाने जैसे कार्यों से दूर रहना चाहिए।
3. घर में तुलसी का पौधा लगाएं
पुराणों में कहा गया है की जो लोग घर में तुलसी का पौधा रखते हैं और नियमित पानी देते हैं और शाम को दिया जलाते हैं, उनके घर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है।
4. गाय को रोटी
सनातन धर्म में गाय का बहुत महत्त्व है। घर में पहली रोटी गाय के लिए निकालें। जिस घर में पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है, उस घर पर सभी देवताओं के साथ पितृ देवताओं का भी आशीर्वाद बना रहता है। परिवार पर आने वाले हर संकट दूर हो जाते हैं और सफलता प्राप्त होती है।
5. बड़ों का आशीर्वाद
घर से निकलते समय या किसी महत्वपूर्ण कार्य पर जाते हुए या यदि आप अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलते हैं तो बिना किसी उपाय के भी आपके काम बन जाते हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद में वो शक्ति होती है, जो आपको सकारात्मक एनर्जी देती है और इससे सफल होने का भरोसा और सुकून मिलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो