scriptFlood Alert: बाढ़ की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने किया यमुना घाटों का निरीक्षण | Flood Alert river reached edges of homes, sdm inspected yamuna ghats | Patrika News

Flood Alert: बाढ़ की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने किया यमुना घाटों का निरीक्षण

locationआगराPublished: Aug 23, 2019 04:25:12 pm

Submitted by:

suchita mishra

एसडीएम सदर ने बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Yamuna ghat

Yamuna ghat

आगरा। यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने कैलाश यमुना घाट समेत जनपद के कई घाटों का निरीक्षण किया। कैलाश गांव के पूर्व प्रधान सोमेश गिरी ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम सदर ने बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बता दें कि आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण लोग दहशत में हैं। गुरुवार शाम तक यमुना का जलस्तर 492.4 फीट तक पहुंच गया, जो कि फिलहाल खतरे के निशान 495 फीट से करीब चार फुट कम है।
SDM
एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तहसीलदार के साथ बल्केश्वर घाट का निरीक्षण किया है। बाढ़ चौकियों पर लेखपाल तैनात हैं। डॉक्टर्स की टीम भी कुछ देर में पहुंचने वाली है। डॉक्टर्स, पशु चिकित्सा अधिकारी, आंगनवाड़ी, एएनम, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी सभी को यहां लगातार तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम सदर ने कहा हमारी लगातार यमुना के जलस्तर पर निगाह है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, इसलिए खतरे वाली कोई बात नहीं है। फिर भी एहतियातन यमुना के किनारे बने मकानों और उनमें रहने वाले लोगों का सर्वे करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आकलन जारी है। जो भी नुकसान होगा, उसका मुनासिब मुआवजा दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो