script1050 किसानों को मिला पुरस्कार, हुई थी खास प्रतियोगिता | Flower Exhibition Prize distribution Agra news | Patrika News

1050 किसानों को मिला पुरस्कार, हुई थी खास प्रतियोगिता

locationआगराPublished: Feb 25, 2018 08:51:51 pm

उत्तम प्रजातियों के फल, शाकभाजी एवं बच्चों द्वारा रंगोली, फाइनआर्ट पेन्टिंग के जो उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए गए

Flower Exhibition

Flower Exhibition

आगरा। उत्तम प्रजातियों के फल, शाकभाजी एवं बच्चों द्वारा रंगोली, फाइनआर्ट पेन्टिंग के जो उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए गए, वह प्रशंसा के योग्य हैं, वास्तव में आयोजन समिति के साथ वे लोग भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इस प्रदर्शनी में प्रतियोगी के रुप में भाग लिया। यह विचार अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने 1050 प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम में अधीक्षक राजकीय उद्यान मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष इस आयोजन को अल्प समय में भव्य स्वरुप प्रदान करने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उद्यान शाखा ताजमहल एवं स्थानीय होटल संस्थाओं द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया है। गमलों में लगी शाक-भाजी का प्रदर्शन भी इस दिशा में अच्छा प्रयास है। प्रदर्शनी के आयोजन में मण्डल के जिलाधिकारियों, जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, वायुसेना, पुलिस, विकास प्राधिकरण, वाणिज्य कर विभाग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, कृषि, पशुपालन, बाल विकास कल्याण, भारतीय पुरातत्व विभाग की उद्यान शाखा के अधिकारियों का पूर्ण योगदान रहा है।
इन्हें मिला पुरस्कार
प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ सर्वोत्तम पुरुस्का डॉ. डीपी सिंह, उद्यान विशेषज्ञ होटल अमर विलास एवं ट्राईडेन्ट को सर्वोत्तम होटल स्टाल एवं प्रदर्शनी में, फूलों के कलात्मक प्रदर्शन में सराहनीय योगदान के लिए होटल द मुगल शेरेटन वेलकम ग्रुप को, सर्वोत्तम पाण्डाल में उत्कृष्ट प्रदर्शों का प्रदर्शन के लिए उप अधीक्षण उद्यान विद्, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आॅफ इण्डिया, प्रदर्शनी में सर्वाधिक प्रदर्श प्रदर्शित करने एवं सर्वाधिक पुरुस्कार प्राप्त करने के लिये जेपी पैलेस होटल, केन्द्रीय कारागार आगरा को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट शाक-भाजी प्रदर्श का प्रदर्शन करने हेतु, जिला कारागार आगरा को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट शाक-भाजी प्रदर्शन करने हेतु पुरस्कार मिला।
इन्हें भी मिला सम्मान
दीपांशु फिरोजाबाद को (सीगेमई)जी-9 केला, एप्पलबेर का प्रदर्शन करने हेतु, अभिषेक प्रताप सिंह, सोथरा फिरोजाबाद को पाॅली हाउस का प्रदर्शन करने हेतु, देवी दयाल नगला केवल फिरोजाबाद को एप्प्लबेर एवं ड्रेगनफ्रूट का प्रदर्शन करने हेतु, आरसी वर्मा स्टेशन मैनेजर, राजा की मण्डी को जौहरा बाग नर्सरी का पाण्डाल प्रदर्शित करने हेतु, राजेन्द्र कुमार जंगी खाना को फूलों द्वारा गुड़िया सुसज्जित करने हेतु, गरिमा जैन, कमला नगर को प्रदर्शनी में फूलों द्वारा मोर का माॅडल प्रदर्शित करने हेतुु, संगीता अधीक्षक आवास शाहजहां पार्क को पुष्पों द्वारा एरोप्लेन का माॅडल प्रदर्शन करने हेतु व तारा चन्द, अधीक्षक आवास शाहजहां पार्क को मिसाइल का माॅडल प्रदर्शित करने हेतु पुरस्कार दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो