scriptआरोपितों को देखकर सिहर उठी बालिका, फिर पुलिस ने…. | Rape accused arrested | Patrika News

आरोपितों को देखकर सिहर उठी बालिका, फिर पुलिस ने….

locationआगराPublished: Jun 07, 2017 09:19:00 pm

Submitted by:

Khushal Singh Bati

जालोर. जालोर. 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बुधवार को हुई शिनाख्त परेड में बालिका आरोपितों को देखकर सिहर उठी। इस स्थिति ने ही हालात बयां कर दिए। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार निजी बस चालक-परिचालक की बुधवार को न्यायालय में पीडि़ता से शिनाख्त परेड कराईगई। पुलिस उप अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित […]

jj
जालोर. जालोर. 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बुधवार को हुई शिनाख्त परेड में बालिका आरोपितों को देखकर सिहर उठी। इस स्थिति ने ही हालात बयां कर दिए। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार निजी बस चालक-परिचालक की बुधवार को न्यायालय में पीडि़ता से शिनाख्त परेड कराईगई। पुलिस उप अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित सिरे मंदिर रोड जालोर निवासी बाबूलाल पुत्र कूपर मीणा व विजय नगर फालना निवासी सौभाग्यपालसिंह पुत्र छतरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से शिनाख्त परेड के आरोपितों को जेल भेजा गया। गौरतलब है कि आहोर कस्बे में जोधपुर तिराहा के पास अस्थाईडेरा में रहकर परिवार के साथ प्लास्टिक के बर्तन बेचने का कार्यकरने वाली पीडि़ता बालिका रविवार को जालोर-फालना के बीच चलने वाली खालासा ट्रेवल्स की बस में सवार होकर तखतगढ़ तक गईथी। इसके बाद शाम को वह उसी बस में आहोर आने के लिए सवार हुई, लेकिन आहोर आने पर चालक-परिचालक ने बालिका को उतरने नहीं दिया और शाम करीब 7.3० बजे बस जालोर लेकर पहुंच गए थे तथा यहां बस स्टैंड पर सवारियों को उतारकर चालक-परिचालक उसे सिरे मंदिर रोड ले गए थे। जहां दोनों आरोपितों ने बारी-बारी से बालिका के साथ दुष्कर्म किया था।
पीडि़ता की पूछी कुशलक्षेम
बाल कल्याण समिति ने बुधवार को सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर दुष्कर्म पीडि़ता से कुशलक्षेम पूछी। वहीं कोतवाली थाना पुलिस से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मंगलसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति की ओर से प्रसंज्ञान लेकर पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीडि़ता की उचित देखभाल के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इस मौके सदस्य महेन्द्र कुमार मुणोत, ठाकराराम परिहार, सुप्रिया मोर, रामप्रकाश खाबाणी, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग सहायक निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो