scriptसतत साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से राष्ट्र प्रेम का भाव जगाएंगी संस्कार भारती की कला साधिकाएं… | Formation of Sanskar Bharti kala Sadikha Samiti | Patrika News

सतत साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से राष्ट्र प्रेम का भाव जगाएंगी संस्कार भारती की कला साधिकाएं…

locationआगराPublished: Apr 22, 2019 07:52:39 pm

होटल आशादीप में संस्कार भारती कला साधिका समिति का किया गठन

Sanskar Bharti

Sanskar Bharti

आगरा। ताज नगरी के कमला नगर-बल्केश्वर क्षेत्र में सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों द्वारा राष्ट्र प्रेम का भाव जन-जन में जागृत करने के उद्देश्य से सोमवार को भगवान टॉकीज स्थित होटल आशादीप में संस्कार भारती कला साधिका समिति का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया।
इनको चुना गया
संस्कार भारती कला साधिका समिति कमला नगर बल्केश्वर क्षेत्र के लिए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मधु भारद्वाज अध्यक्ष, साधना भार्गव, डॉक्टर नीतू चौधरी व संगीता अग्रवाल उपाध्यक्ष, नूतन अग्रवाल ज्योति महा मंत्री, ऋचा अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल व रानू बंसल सह मंत्री, पूजा आहूजा कालरा कोषाध्यक्ष, गुंजन गुप्ता मीडिया प्रभारी, डॉक्टर सपना गोयल चित्रकला संयोजिका, अलका अग्रवाल साहित्य संयोजिका, पूजा सूदन भू अलंकरण संयोजिका व सोनिया अग्रवाल नाट्य संयोजिका चुनी गई. सोनिया अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, एकता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मीनू अग्रवाल और पूजा अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
बांध दिया समां
शहर के वरिष्ठ उद्यमी व समाजसेवी पूरन डाबर, शकुन बंसल, दीपक अग्रवाल, रमन अग्रवाल, सचिन गोयल, विमल नयन फतेहपुरिया, भगवानदास बंसल सेवला, मुकेश जौहरी, विनोद अग्रवाल चांदी वाले, डॉक्टर गिरधर शर्मा व राजेश अग्रवाल (रसोई रतन) को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। समारोह में शिवानी अग्रवाल की कथक प्रस्तुति ने समां बांध दिया. वहीं ऋचा अग्रवाल, पूजा सूदन व उनकी टीम ने महिलाओं द्वारा परिवार और समाज की सेवा करने के संदेश देते नाटक की प्रस्तुति कर सबका दिल जीत लिया. इस अवसर पर सजाई गई रंगोली (भू अलंकरण) ने सबका मन मोह लिया। समवेत स्वर में संस्कार भारती का ध्येय गीत भी गाया गया। डॉक्टर मधु भारद्वाज ने आभार ज्ञापित किया। नूतन अग्रवाल ज्योति ने संचालन किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर संस्कार भारती के बांकेलाल गौड़, राजबहादुर सिंह राज, आशा रानी वोहरा, अजय अवस्थी, हरि मोहन सिंह कोठिया, डॉक्टर पंकज नगायच, पवन बंसल, नवीन गौतम, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉक्टर अमी आधार निडर व ताहिर सिद्दीकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो