scriptअखिलेश यादव के साथ 10 अक्टूबर को आ रहे बसपा के एक और बड़े नेता | Former bsp mla madhusudan sharma will join samajwadi in Lucknow | Patrika News

अखिलेश यादव के साथ 10 अक्टूबर को आ रहे बसपा के एक और बड़े नेता

locationआगराPublished: Oct 06, 2017 04:22:50 pm

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अखिलेश यादव को आगरा से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अखिलेश यादव को आगरा से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। ये तोहफा होगा बसपा के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के रूप में। लम्बे समय से उनकी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। अधिवेशन के दौरान ये महज चर्चाएं ही रहीं, लेकिन अधिवेशन के बाद जब अखिलेश यादव खुद मधुसूदन शर्मा के घर पहुंचे, तो उनकी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबर पर मुहर लग गई। मधुसूदन शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर को वे लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
राजा की कमी हो गई पूरी
आगरा में एक बड़ी कमी पूरी की गई है। ये कमी थी, राजा अरिदमन सिंह की। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 से पहले बाह से सपा के विधायक राजा अरिदमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। राजा के इस फैसले से सपा को बड़ा झटका लगा। आगरा की 9 में से सिर्फ बाह विधानसभा सीट पर सपा का कब्जा था। इस कमी को पूरा करने के लिए सपा ने 2017 के चुनाव में अंशू रानी निषाद पर दांव लगाया, लेकिन सपाई जो चाहते थे, वो पूरा नहीं हो पाया। अब राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद राजा को टक्कर देने वाले बसपा के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराई गई है।

बसपा से हुआ मोहभंग
बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा का अपनी पार्टी से पिछले कुछ दिनों से मोहभंग हो गया है। दूसरे आशियाने की तलाश में वे लगातार दूसरे दलों के नेताओं से संपर्क कर रहे थे। समाजवादी विचारधारा के होने के नाते उन्हें समाजवादी पार्टी ज्यादा रास आई। उसमें शामिल होने की उन्होने पूरी तैयारी कर ली। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इससे अवगत करा दिया था, जिसके बाद उनका सपा में जाना तय हो गया। मधुसूदन शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर को वे लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
राजा को दी थी करारी हार
मधुसूदन शर्मा के सपा में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को आगरा में संजीवनी मिल जाएगी। 2012 के चुनाव में सपा ने आगरा से महज बाह की सीट पर दर्ज की, लेकिन 2017 के चुनाव में सपा से राजा अरिदमन सिंह के जाने के बाद कोई मजबूत चेहरा नहीं था। 2017 के चुनाव में भाजपा ने राजा अरिदमन सिंह की पत्नी रानी पक्षालिका सिंह को मैदान में उतारा, सपा से अंशूरानी निषाद और बसपा से पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा मैदान में थे। मधुसूदन शर्मा इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2007 में मधुसूदन शर्मा ने राजा अरिदमन सिंह को कारारी हार दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो