scriptअलीगढ़ में कमजोर हुई कांग्रेस पूर्व सांसद ने थामा सपा का दामन | Former Congress MP weakened in Aligarh joined SP | Patrika News

अलीगढ़ में कमजोर हुई कांग्रेस पूर्व सांसद ने थामा सपा का दामन

locationआगराPublished: Nov 29, 2020 04:32:48 pm

Submitted by:

arun rawat

— पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रहण करवाई सदस्यता, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की हुई घर वापसी, बसपा से विधायक का चुनाव लड़े मोहम्मद सगीर भी हुए साइकिल पर सवार।

sapa

sapa

आगरा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस कमजोर हो गई। पूर्व सांसद ने कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह, सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह और बसपा से विधायक का चुनाव लड़े़। मोहम्मद सगीर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह कुछ माह से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। फिलहाल उनकी घर वापसी हो चुकी है जो करीब एक माह पूर्व ही घर वापसी का प्लान कर रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से वह स्थगित हो गया था।
कांग्रेस से किया किनारा
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने चार दिन पहले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दो टूक कह दिया था कि पार्टी में वफादारी व संघर्ष की कोई कीमत नहीं तो उनका यहां काम करना संभव नहीं है। प्रियंका ने उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। इससे वह बेहद नाराज हैं। चौधरी विजेंद्र सिंह काफी समय से पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। वरिष्ठता के बावजूद पार्टी में हो रही अनदेखी से वह आहत हैं। चौधरी विजेंद्र सिंह और सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के बीच वर्ष 2018 लोक सभा चुनाव से पूर्व नजदीकी हुई थी, जिसके चलते जमीरउल्लाह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
प्रसपा में चले गए जमीरउल्लाह
विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम परिवार में हुए खींचतान के दौरान जमीर उल्लाह अपने समर्थकों संग शिवपाल यादव के खेमे में चले गए थे। उन्होंने विधान सभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। सपा से वह दो बार विधायक रह चुके हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भालू सपा में शामिल हो गए हैं। वह रात को ही लखनऊ रवाना हो गए थे। शनिवार को उन्होंने सपा छात्रसभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रंजीत चैधरी के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो