scriptपरिवार संग ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण | Former cricketer VVS Laxman visit Taj Mahal with family | Patrika News

परिवार संग ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण

locationआगराPublished: Jan 22, 2020 05:45:54 pm

Submitted by:

suchita mishra

मंगलवार को वीवीएस लक्ष्मण ने पत्नी जीआर शैलजा व बच्चों संग ब्रजधाम की यात्रा की थी।

cricketer

cricketer

आगरा। भारतीय क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्‍मण परिवार के साथ बुधवार दोपहर ताजनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और ताजमहल की खूबसूरती की तारीफ की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसे अपनी निजी यात्रा बताते हुए कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने वर्तमान समय को भारतीय क्रिकेट का स्‍वर्णिम दौर बताया।
मंगलवार को वीवीएस लक्ष्मण ने पत्नी जीआर शैलजा व बच्चों संग ब्रजधाम की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने गोवर्धन महाराज को परिवार के साथ मिलकर दूध अर्पित किया। गोवर्धन में सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-संपन्न कराई। फिर वे राधाकुंड जल स्वरूपा राधारानी दर्शन किए। शाम को उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए और अन्य मंदिरों में भी भगवान का आशीर्वाद लिया। बुधवार को वे आगरा पहुंचे और परिवार संग ताजमहल को निहारा। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताज महल की पच्‍चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी ली, साथ ही डायना सीट पर भी फोटो खिंचवाया। इस दौरान पर्यटकों के बीच उनके साथ सेल्‍फी लेने की होड़ मच गई। कई पर्यटकों ने क्रिकेटर के साथ फोटो खिंचवाई। बता दें कि मशहूर भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैंं। वे इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान डेक्कन चार्जर्स टीम कि कप्तान रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो