scriptअरुण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो | Former Finance Minister Arun jaitley death BJP Leaders Reactions | Patrika News

अरुण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Aug 24, 2019 03:14:53 pm

अरुण जेटली के निधन पर हर कोई कह रहा है कि देश ने महान नेता खो दिया, अपूरणीय क्षति है।

अरुण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

अरुण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

आगरा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun jaitley) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya janata party) नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि देश ने महान नेता खो दिया। निधन अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें– अरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो

कमी पूरी नहीं हो सकती
भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने अरुण जेटली जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के लिए उनका जाना क्षतिपूर्ण है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है। मैं उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रभु उनके परिवार को इस घड़ी में धैर्य धारण करने की सामर्थ्य प्रदान करे।
यह भी पढ़ें

Breaking मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा अचानक रद, धरी रह गईं तैयारियां

फतेहपुर सीकरी रवाना
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने जेटली जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने स्वागत कार्यक्रम निरस्त कर दिए। चौधरी उदयभान सिंह जी का काफिला सीधे फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो गया।
यह भी पढ़ें

#ArunJaitley लंबे समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे अरुण जेटली, जानिए क्या होती है जीवन रक्षक प्रणाली और कब पड़ती है इसकी जरूरत…



जताया शोक
अरुण जेटली के निधन पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विजय दत्त पालीवाल, महामंत्री हेमन्त भोजवानी, संजय चौहान, मनोज राघव, अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया, सुनील दुबे, सचिन जैन, पार्षद मोहन सिंह लोधी आदि ने दुख प्रकट किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो