आगरा के पूर्व नौसेना अधिकारी को कतर में मिली मौत की सजा, परिजनों में कोहराम
आगराPublished: Oct 29, 2023 08:55:11 am
Former Navy Commander Arrested in Qatar: कतर में भारतीय नौसेना के पूर्व आठ अफसरों को मौत की सजा सुनाई गई है। इनमें से एक आगरा के रहने वाले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद से उनके परिजनों का बुरा हाल है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
Former Navy Commander Arrested in Qatar: अरबियन देश कतर की स्थानीय अदालत ने आठ भारतीय पूर्व नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई है। इनमें यूपी के आगरा स्थित गांधी नगर के रहने वाले संजीव गुप्ता भी शामिल हैं। संजीव ने भारतीय नौसेना से वीआरएस लिया था। वर्तमान में वे कतर की कंपनी अल दहरा में काम कर रहे थे। हालांकि आगरा स्थित उनके पैतृक मकान पर ताला लगा है। वहीं संजीव को मौत की सजा का ऐलान होने के बाद से उनके परिजन काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि संजीव को मौत की सजा क्यों दी गई। इसकी उन्हें जानकारी नहीं हो पाई है। उनका परिवार फिलहाल केंद्र सरकार से उम्मीदें लगाए बैठा है। संजीव के परिजनों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस मामले में उनकी मदद करेगी।