आगरा

22 अगस्त को जरूर देखें ताजमहल, जानिए क्यों

बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाएगी

आगराAug 20, 2018 / 05:44 pm

Bhanu Pratap

tajmahal

आगरा। अगर आप एक-दो दिन में ताजमहल देखने आ रहे हैं तो 22 अगस्त, 2018 को आइए। 22 अगस्त को ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इस दिन बकरीद है। ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाएगी।
यह भी पढ़ें

अटल बिहारी वाजपेयी के लिए राजा ने किया सबसे बड़ा दान, जानकर रह जायेंगे हैरान

यह भी पढ़ें

लगातार तीन बेटियां पैदा होने पर पत्नी की हत्या


सुबह सात बजे से निःशुल्क प्रवेश
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद आगरा मंडल वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 22 अगस्त को प्रातः सात से 10 बजे तक ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश है। पर्यटक देशी हो या विदेशी, किसी से टिकट नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बकरीद होने के कारण ताजमहल पर भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए इन्तजाम किए गए हैं। ईद उल फितर पर भी ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है। श्रावण मास के दूसरे और तीसरे सोमवार को अकबर का मकबरा सिकंदरा में भी निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों का तांडव, ट्रक पलटा और लगाई आग, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर बहनों को देना है खास उपहार, तो ये खबर आपके लिए है…

ये है टिकट दर
ताजमहल में भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपये प्रवेश शुल्क के रूप में देने होते हैं। अगस्त माह में ही यह वृद्धि की गई है। टिकट दर वृद्धि से पहले आम जनता से आपत्तियां मांगी गई थीं। किसी ने आपत्ति नहीं की। इसके बाद भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा सिकंदरा, रामबाग, एत्माउद्दौला, मेहताब बाग, मरियम का मकबरा का भी टिकट दर बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें

सेल्फी ने ली दो दोस्तों की जान

यह भी पढ़ें

प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, ऑनर किलिंग का अंदेशा

मेट्रो की तरह होगा प्रवेश

ताजमहल में जल्दी ही मेट्रो रेल की तरह प्रवेश की व्यवस्था होने जा रही है। इसके तहत ताजमहल में तीन घंटा से अधिक रुकने पर टिकट को फिर से रिचार्ज कराना होगा, अन्यथा बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। इसका परीक्षण किया जा रहा है। कई रंग के टोकन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मिल गए हैं।
यह भी पढ़ें

कैब बुक करके सफर करते हैं तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें

यह भी पढ़ें

तीज पर मायके आई थी प्रेमिका, फिर प्रेमी-प्रेमिका के साथ हुआ कुछ ऐसा कि इलाके में मच गया हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.