scriptशुक्रवार को जरूर करें ये 10 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, कभी न होगी धन की कमी | friday totke dhan prapti ke liye | Patrika News
आगरा

शुक्रवार को जरूर करें ये 10 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, कभी न होगी धन की कमी

आज शुक्रवार का दिन है और इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है, यदि इस दिन आप ये 10 उपाय कर ले तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी

आगराNov 30, 2018 / 01:02 pm

धीरेंद्र यादव

friday totke

friday totke

आगरा। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। शास्त्रों के अनुसार साधारण उपाय करने से भी मां लक्ष्मी अपने भक्त से जल्दी ही खुश हो जाती हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताए ऐसे 10 उपाय, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और कभी धन की कमी नहीं होगी।
ये हैं वो 10 काम

1. शुक्रवार के दिन सुबह उठने के बाद, स्नान आदि से निवृत्त होकर, मां लक्ष्मी को नमन कर, सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप व चित्र के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें एवं कमल का फूल चढ़ाएं।
2. घर से काम पर निकलते समय मीठा दही खाकर निकलें। दही को वैसे ही शुभ माना गया है, तभी तो किसी भी शुभ कार्य करने से पहले दही खाया जाता है।

3. अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।
4. अगर आपके काम में अवरोध आ रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें।

5. शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय हैं।
6. गजलक्ष्मी मां की उपासना करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है।

7. शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को अपने घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा उन्हें दक्षिणा (पैसे) तथा पीला वस्त्र देकर विदा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा अत्यन्त जल्दी प्राप्त होती है और इसके साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है।
8. लक्ष्मी मां का एक रूप अन्न भी है। कुछ लोग क्रोध आने पर भोजन की थाली फेंक देते हैं। इस तरह की आदत धन, वैभव एवं पारिवारिक सुख के लिए नुकसानदायक होती है।
9. शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्‍यक्ति को आटा, चावल और सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बनी रहती है। सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता इसलिए इनका दान शुभ माना गया है।
10. घर में बार-बार धनहानि हो रही हो तो वीरवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए कि भविष्य में घर में धनहानि का सामना न करना पड़ें। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो