scriptदोस्त ने दोस्त के पेट में मारी गोली, देखे वीडियो | Friend shot friend in agra latest crime news | Patrika News

दोस्त ने दोस्त के पेट में मारी गोली, देखे वीडियो

locationआगराPublished: Jan 26, 2020 06:55:20 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-शादी में नृत्य को लेकर एक सप्ताह पूर्व हुआ था विवाद
-कुबेरपुर रेलवे फाटक के पास घेरकर तमंचे से मारी गोली

goli

Goli

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में गांव के ही युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी युवक विकास (22 वर्षीय) के गोली मार दी। विकास घायल हो गया। गोली मारने का आरोपी गांव के ही 21 वर्षीय सोनू पर है। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शादी में डांस को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार कुबेरपुर के निवासी विकास और सोनू की एक सप्ताह पहले एक शादी में डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। उसी को लेकर आज फिर से सुबह दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद विकास शादी का सामान लेने के लिए अपने भाई और एक अन्य युवक के साथ बाइक पर आगरा जा रहा था। उसके घर में शादी है। कुबेरपुर रेलवे फाटक के पास विकास को सोनू और आ उसके दो दर्जन साथियों ने घेर लिया। विकसा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही सोनू ने तमंचे से गोली मार दी और मौके से सभी फरार हो गए।
क्या कहा पुलिस ने

सूचना पर पहुंची छलेसर चौकी पुलिस ने विकास को श्री कृष्णा अस्पताल आगरा में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है।ही पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर ली जा रही है, जिसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विकास के चाचा शिव कुमार का कहना है कि मेरे भतीजे को घेरकर गोली मारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो