भारत का आतिथ्य देख प्रफुल्लित हुए जी20 मेहमान,आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कर रही मेहमानों संग चर्चा
आगराPublished: Feb 11, 2023 10:32:08 am
जी 20 की पहली के ताज कन्वेशन सेंटर में शुरू हो गयी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विदेशी मेहमानों को चाय के साथ भारत की सफल महिला नेत्रियों के बारे में जानकारी दे रही हैं।


जी 20 देशों के मेहमानों का आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ
जी 20 देशों का डेलीकेशन शुक्रवार देर शाम आगरा पहुंचा। यहां भव्य शाही स्वागत देखकर मेहमान प्रफुल्लित हो गए। रविवार सुबह से जी 20 के मेहमानों की बैठक शुरू हो गई है। भारत की ओर से मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ,केंद्रीय राज्य मंत्री डा मंजूपारा महेंद्र भाई, फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत जी 20 की महिला नेत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान महिला सशक्तीकरण और उत्थान पर विशेष जोर दिया जायेगा। अमिताभ कांत के स्वागत भाषण के बाद देश और विदेश के 40 वक्ता अपने वक्तव्य पेश करेंगे। खबर लिखे जाने तक केंद्रीय मंत्री समेत सभी अतिथि बैठक में पहुंच चुके थे और मेहमानों का स्वागत किया जा रहा था।