नए साल पर अगवा किया था
थाना अछनेरा क्षेत्र की एक युवती को एक जनवरी को किडनैप कर गैंगरेप किया गया था। शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। इसके साथ ही युवती के शरीर पर कुछ निशान भी मिले हैं। युवती की 27 जनवरी को शादी होनी थी और इससे पहले उसके साथ इस घिनौनी घटना घटित हो गई। अब रेप की पुष्टि के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

युवती ने बताई ये कहानी
आगरा के अछनेरा क्षेत्र में नए साल पर एक जनवरी को किशोरी गायब हुई थी। दो जनवरी को किशोरी नग्न अवस्था में पड़ी मिली थी। होश आने पर वह अपने घर पहुंची, उसके हाथ और शरीर पर जले हुए के निशान थे। तीन जनवरी की रात को परिजन किशोरी को लेकर थाने अछनेरा पहुंचे, किशोरी का लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। किशोरी ने बताया कि वह एक जनवरी को वह घर से बाडे पर जा रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ा और शॉल डालकर मुंह बांध लिया। उसे एक निर्जन स्थान पर ले गए और उसके साथ बारी बारी से रेप किया। बलात्कार के आरोपी युवती को अपने साथ ले गए। वहां उसके कपड़े जला दिया। इसके बाद युवती की हत्या करने के लिए उसे भी जला दिया। किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही कन्हैया पुत्र बदनर सिंह, योगल पुत्र रणवीर और उसके एक अन्य साथी जिसे किशोरी नहीं जानती है, उसे किडनैप कर ले गए। इसके बाद बारी बारी से तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने घटनास्थल को देखा। यह एक धर्मशाला के पास बताया जा रहा है, इस घटना के बाद से किशोरी दहशत में है।