scriptGandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प | Gandhi Jayanti 2019 One lakh people cleaned in 100 wards simultaneousl | Patrika News

Gandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प

locationआगराPublished: Oct 02, 2019 07:50:05 pm

-महापौर नवीन जैन ने वार्ड 75 में किया शुभारंभ-स्कूली बच्चों और आम जनता को दिलाई शपथ-किसी को गंदगी फैलाते देखें तो उसे जरूर टोकें

Gandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प

Gandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प

आगरा। स्वच्छता ही सेवा 2019 में आगरा ने नया इतिहास रच दिया है। महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti 2019) पर आगरा शहर में लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने झाड़ू उठाई और अपने अपने क्षेत्र में झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया। मौका था नगर निगम (Nagra nigam agra) की ओर से महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किए गए “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का।
Gandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प
100 वार्ड में एक साथ अभियान
महापौर नवीन जैन (Mayor Naveen jain) के नेतृत्व में आगरा नगर निगम के इतिहास में पहली बार शहर के सभी 100 वार्डों में एक ही समय पर एक साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। महापौर नवीन जैन ने वार्ड 75 आवास विकास सेक्टर 7 से इस अभियान की शुरुआत की। महापौर के स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुरू करते ही एक साथ आगरा शहर के 100 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर नवीन जैन ने क्षेत्रीय पार्षद, छात्रों, क्षेत्रीय लोगों और निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र में झाड़ू लगाई और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया। इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने स्कूली बच्चों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई, साथ ही स्कूली बच्चों से अपील की कि वह किसी को भी गंदगी करते हुए देखे तो उसे टोकने का काम जरूर करें।
Gandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प
चार महीने चलेगा अभियान
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से शुरू होकर 31 जनवरी चार महीने तक चलेगा। महापौर नवीन जैन इस अभियान को जन आंदोलन में बदलना चाहते हैं। इसीलिए तो दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए महापौर नवीन जैन ने आगरा शहर के 100 वार्डों में शहर के प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ सभी दलों के प्रतिष्ठित लोगों को मुख्य अतिथि बनाया। इस अभियान में शामिल होकर सभी दलों के नेता भी काफी उत्साहित नजर आए।
agra
यह भी पढ़ें

किसान की बेटी का प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम में हुआ चयन, गुरुवार को खेलेगी पहला मैच


पार्षद करेंगे जागरूक
2 अक्टूबर से “स्वच्छता ही सेवा” संकल्प के साथ शुरू हुआ स्वच्छ्ता का महा अभियान 4 महीने तक निरंतर चलता रहेगा। शहर के सभी 100 वार्डों में चलने वाले इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय पार्षद करेंगे और 4 महीने तक क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में ही वार्डो में यह स्वच्छता अभियान चलेगा। इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से क्षेत्रीय पार्षद भी अपने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाएंगे जिससे हर व्यक्ति कूड़ा सिर्फ डोर टू डोर कलेक्शन वाली गाड़ियों में ही डालें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखे।
यह भी पढ़ें

अगर आपको ये बात मालूम हो जाए तो AMU को कभी नुकसान नहीं पहुचाएंगे

सेक्टर-7 से शुरुआत
महापौर नवीन जैन का कहना था कि आगरा शहर में 4 महीनों तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत वार्ड 75 आवास विकास सेक्टर 7 से की गई है। आगरा नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक साथ एक ही समय में सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई हो। सभी वार्डों में एक साथ लोगों ने झाड़ू उठाई और अपने अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महापौर नवीन जैन ने बताया कि आवास विकास सेक्टर में उन्होंने भी क्षेत्रीय लोग साथ सफाई अभियान चलाया और स्कूली छात्रों व क्षेत्रीय लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई है।
यह भी पढ़ें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गांधी को इस तरह दी गई श्रद्धांजलि

जन आंदोलन
महापौर नवीन जैन का कहना है कि स्वच्छता अभियान को आगरा शहर में एक जन आंदोलन के रूप में खड़ा करना प्राथमिकता है जिससे आम व्यक्ति स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने क्षेत्र अपने शहर और अपने देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे सकें। महापौर नवीन जैन का कहना है कि 4 महीनों तक क्षेत्रीय पार्षद अपने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और क्षेत्रवासियों से शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करने की भी अपील करेंगे।
यह भी पढ़ें

Gandhi Jayanti पर ‘स्वच्छता रन’ में दौड़े ब्रजवासी, स्वच्छ-प्लास्टि फ्री ब्रज का दिया संदेश



ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर आरएसएस के डॉ. रजनीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, महामंत्री मनोज बघेल, पार्षद सुषमा जैन, राजकुमार पथिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ.पारुल चौहान, बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर 7 की प्रभारी सरिता बहन, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, सहित निगम के अधिनिस्थ अधिकारी, शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के निदेशक एसएस यादव, प्रधानाचार्य नीलम कपूर, राधा शर्मा, पूजा जैन, कारगिल शहीद हसन मोहम्मद की मां अमरीन, डॉक्टर रितेश बंसल, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता ऑशीष शुक्ला, भाजपा मंडल हामंत्री मनोज बघेल, समज सेवी रेनू यादव, टी एन चौहान, हेमा जैन, उमेश कुलश्रेष्ठ, अर्जुन कुशवाह, राधा शर्मा, मोहनी शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मनीष अग्रवाल, गौरव पथिक. राम भारद्वाज, ओम प्रकाश गोला, सुदर्शन सिंह तोमर, पूजा जैन, शुभम दुबे, राहुल जैन, राहुल पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो