scriptआपबीती सुनाते हुए सिहर गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस से बोली मैं गिड़गिड़ाती रही, पर उनका दिल नहीं पसीजा, आप छोड़ना नहीं उन दरिंदों को… | gang rape victim cried with pain and told incident to police | Patrika News

आपबीती सुनाते हुए सिहर गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस से बोली मैं गिड़गिड़ाती रही, पर उनका दिल नहीं पसीजा, आप छोड़ना नहीं उन दरिंदों को…

locationआगराPublished: Jan 30, 2020 11:14:16 am

Submitted by:

suchita mishra

 
न्यू आगरा स्थित एक संस्थान में बैंकिंग का डिप्लोमा करने वाली छात्रा के साथ बुधवार दोपहर हुआ सामूहिक दुष्कर्म। आपबीती सुनाते हुए सिसक पड़ी पीड़िता।

rapes.jpg

पार्षद के किराएदार की पड़ोसी महिला पर थी बुरी नज़र, अकेला देख घर में घुसकर किया घिनौनी हरकत

आगरा। न्यू आगरा स्थित एक संस्थान से बैंकिंग का डिप्लोमा करने वाली छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हालत बेहद खराब है। बुधवार शाम चार बजे से लेकर रात नौ बजे तक वो बेहोश रही। होश में आयी तो उसके लिए अब दर्द के चलते करवट ले पाना भी मुश्किल हो रहा है। बार बार कराहती रहती है। मां से कहती है, मां बहुत दर्द हो रहा है, जल्दी डॉक्टर को बुलाओ…फिर रोने लग जाती है। बच्ची के इस हाल को देखकर उसके परिजनों के भी आंखों से आंसू गिरने लगते हैं।
यह भी पढ़ें

शर्मनाक: युवती को बहाने से फ्लैट पर ले गया परिचित मित्र, नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में सड़क पर छोड़ा

पुलिस से बोली छात्रा, सब साजिश के तहत हुआ
बुधवार रात करीब नौ बजे जब छात्रा को होश आया तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने पर छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया। छात्रा ने कहा कि उसके साथ घटना को अंजाम पूरी साजिश के तहत दिया गया। पहले से फ्लैट पर दोस्त मौजूद थे। नशे की गोली भी उन्होंने मंगवा रखी थी। बुधवार सुबह क्लास नहीं लगी तो वो बाहर आयी। इस दौरान उसका परिचित दोस्त मिला और बहाने से अपने साथ फ्लैट पर ले गया। उसे पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया।
दुष्कर्म के दौरान चक्कर आ रहे थे
पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए छात्रा बुरी तरह सिहर गई। उसने बताया कि जिस समय उसके साथ दुष्कर्म हो रहा था वो अ‌र्द्ध बेहोशी की हालत में थी। उसे चक्कर आ रहे थे। वो बार बार उनके सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ा रही थी। छात्रा ने कहा कि उसने आरोपियों को उनकी बहन होने की भी दुहाई दी और उनसे छोड़ देने के लिए कहा। लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।
डर के कारण आरोपी ने सड़क पर छोड़ा
दुष्कर्म के बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो आरोपियों को डर लगा कि कहीं उसकी मौत न हो जाए। इसके बाद उन्होंने परिचित युवक से उसे घर के आसपास छोड़ आने के लिए कहा। परिचित दोस्त ने उसे ऑटो में बैठाया। ऑटो वाले से कहा कि परिवार की लड़की है, हालत खराब है। डॉक्टर को दिखाना है, जल्दी भगवान टॉकीज ले चल। भगवान टॉकीज पहुंचकर उसने युवती को सड़क किनारे बैठा दिया और हाथ में फोन देकर बोला, परिवार वालों को बुला ले। वे साथ लेकर चले जाएंगे। इसके बाद राहगीरों ने जब उसे गंभीर हालत में देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस से बोली प्लीज आप उन्हें सजा दिलाना
आपबीती सुनाने के बाद छात्रा रोते रोते पुलिस से बोली, उन लोगों ने मेरे साथ बहुत बुरा किया है। आप प्लीज उन्हें छोड़ना मत। उन्हें सजा हर हाल में मिलनी चाहिए। वर्ना किसी अन्य लड़की को फिर से अपना शिकार बनाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो