आगरा

दुख, दरिद्रता और तमाम रोगों को खत्म करने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय

जानिए बुध की कमजोर स्थिति को मजबूत करने के उपाय।

आगराMay 28, 2019 / 05:36 pm

suchita mishra

Ganesh Chaturthy

प्रथम पूज्य भगवान गणपति को सुखकर्ता और दुखहर्ता कहा जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा का विधान है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है और जीवन में तमाम संकट, रोग और दरिद्रता खत्म होने का नाम नहीं ले रही तो बुधवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इससे आपकी परेशानियों का अंत हो जाएगा।
– बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद घर में बना रहता है। घर के समस्त क्लेश नष्ट होते है तथा घर में सुख शांति आती है।
– बुधवार के दिन गणेश जी को सिन्दूर चढ़ाएं। उन्हें सिंदूर चढ़ाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती है।
– किसी गरीब को हरी मूंग की दाल दान करें।

– गणपति को दूर्वा बहुत प्रिय है। बुधवार को किसी मंदिर में गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

– गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.