scriptहोली पर अलीगढ़, आगरा और मथुरा रूट पर यात्रा करने वालों के लिए राहतभरी खबर! | good news for passengers travelling to agra aligarh route on holi | Patrika News

होली पर अलीगढ़, आगरा और मथुरा रूट पर यात्रा करने वालों के लिए राहतभरी खबर!

locationआगराPublished: Mar 14, 2019 03:08:58 pm

Submitted by:

suchita mishra

अलीगढ़, आगरा और मथुरा रूट पर 16 मार्च से चलेंगी अतिरिक्त बसें।

bus

bus

होली का त्योहार ज्यादातर लोग अपने घर पर मनाना चाहते हैं। इस दौरान ट्रेन में यदि पहले से रिजर्वेशन नहीं लिया तो काफी समस्या हो जाती है। ऐसे में दिल्ली से 200 से 250 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले ज्यादातर लोग बस से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन त्योहार के समय अधिक भीड़भाड़ के कारण इन लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस बार अपने घर आने के लिए बस से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शनिवार 16 मार्च से हरियाणा रोडवेज अलीगढ़, आगरा व मथुरा रूट पर अतिरिक्त बस चलाएगा।
दिल्ली में रहने वाले लोग इन बसों को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से ले सकते हैं। इसके लिए अलीगढ़ रूट पर रोडवेज की 7 बसें चलती हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर 12 की जाएगी। इसके लिए खड़ी बसें रिपेयर की जा रही हैं। 10 बसों को रिपेयर कर तैयार कर लिया गया है। इसी प्रकार आगरा रूट पर 10 बस चल रही हैं और इन बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो