scriptशहीदों का अपमान कर रही सरकारें: विशाल नैय्यर | Governments insulting martyrs Vishal Nayyar | Patrika News

शहीदों का अपमान कर रही सरकारें: विशाल नैय्यर

locationआगराPublished: Feb 29, 2020 06:15:54 pm

विशाल नैय्यर ने पत्रिका को संगठन के मुख्य उद्देश्यय की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि संगठन हर जिले में टीम बनाकर शहीदों तथा स्वतंत्रता सैनानी के परिवार लिए काम करेंगे।

शहीदों का अपमान कर रही सरकारें: विशाल नैय्यर

शहीदों का अपमान कर रही सरकारें: विशाल नैय्यर

आगरा। अमर शहीद सुखदेव जी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल नैय्यर तीन दिन के यूपी दौरे पर हैं। वे जगह जगह लोगों से मुलाकात कर सोसाइटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वे शहीदों को खोया हुआ मान सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। विशाल नैय्यर ने शनिवार को पत्रिका से खास बातचीत की। उन्होंने पत्रिका को संगठन के मुख्य उद्देश्यय की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि संगठन हर जिले में टीम बनाकर शहीदों तथा स्वतंत्रता सैनानी के परिवार लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़ें

.com/mathura-news/life-threat-for-dr-kafeel-in-jail-5839745/”>डॉ कफील को जेल में जान का खतरा, पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

शहीदों को भुला रहे देश के लोग
पत्रिका से बात करते हुए विशाल नैय्यर ने बताया कि देश के लोग शहीदों को भूलते जा रहे हैं। लोग कारगिल, पठानकोट, पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों को भी भूल गए हैं। हमारा संगठन सिर्फ शहीदों के ऊपर काम कर रहा है। शहीद देश की धरोहर है। लेकिन सरकारें इनका अपमान कर रही हैं। सरकार शहीदों को मान सम्मान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा है कि वे शहीदों को उनका खोया हुआ मान सम्मान वापस दिलाएंगे। नैय्यर ने कहा कि आज के बच्चों को विद्यालय में शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू के बारे में नही पढ़ाया जा रहा है। जिनके कारण उन्हें देश के शहीदों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार से हिंदुस्तान के हर विद्यालय में अध्यापकों के माध्यम से बच्चों को देश शहीदों के बारे में सही जानकारी देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें– ताजनगरी से चार शहरों के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

केन्द्र सरकार से की मांग
विशाल नैय्यर ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार ने आज तक शहीद सुखदेव के नाम पर 5 रुपए की डाक टिकट तक नहीं निकाली है। जबकि शहीद भगत सिंह व शहीद राजगुरू के नाम पर डाक टिकट निकल चुकी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आगामी 15 मई को शहीद सुखदेव के जन्मदिवस पर डाक टिकट निकलवाने की मांग की है। इसके अलावा विशाल नैय्यर ने लुधियाना जंक्शन का नाम बदलकर शहीद सुखदेव जंक्शन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि शहीद सुखदेव का जन्म लुधियाना में ही हुआ था। इसलिए जंक्शन शहीद सुखदेव के नाम पर ही होना चाहिए।
यह भी पढ़ें

आज ताममहल देखने आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद, ये है टाइमिंग

लोगों से की मुलाकत
शानिवार को अमर शहीद सुखदेव जी वैलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल नैय्यर ने आगरा में स्वर्गीय गोपालदास नीरज के पुत्र शशांक प्रभाकर से मुलाकात की। उन्होंने सोसाइटी के बारे में जानकारी दी। वहीं इसके बाद वे आगरा जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा के गांव महुअर पर स्थित हर्ष ढाबा एण्ड फैमिली रेस्टोरेन्ट पर ग्रामीणों से मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को संगठन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने गौरब दुबे को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब यूपी के हर जिले में टीम बनाकर पदाधिकारी बनाएंगे। जो हमेशा से शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद वे वृंदावन के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व विशाल नैय्यर यूपी के मैनपुरी व इटावा में लोगों से मुलाकत कर चुके हैं।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर यूपी प्रदेश अध्यक्ष गौरब दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक विधौलिया, महासचिव शशांक चतुर्वेदी, रामप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, गुड्डा शर्मा, अनिल शर्मा, अनुज पंडित, संदीप शर्मा, रवि शर्मा, अशोक शर्मा, गजेन्द्र, आदि लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो