scriptदुल्हन ने किया शादी से इनकार तो होने वाली सास को बीवी बनाकर विदा करा लाया आगरा का दूल्हा, पढ़िए हैरान करने वाला ये मामला! | groom hold bride's mother hand after denying by bride for marriage | Patrika News

दुल्हन ने किया शादी से इनकार तो होने वाली सास को बीवी बनाकर विदा करा लाया आगरा का दूल्हा, पढ़िए हैरान करने वाला ये मामला!

locationआगराPublished: Mar 14, 2019 12:42:15 pm

Submitted by:

suchita mishra

जयमाल के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।

marriage

marriage

आगरा। जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा बड़े अरमान सजाकर अपनी नई नवेली दुल्हन लेने के लिए बारात लेकर कानपुर गया था, लेकिन जयमाल के समय दुल्हन ने अधेड़ उम्र के इस दूल्हे को देखकर ही शादी करने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा अपनी होने वाली सास को अपने साथ ले आया।
ये है पूरा मामला
आगरा के रहने वाले एक व्यक्ति का विवाह कानपुर के भिसार गांव में उसकी रिश्तेदारी में ही तय हुआ था। 10 मार्च को दूल्हा आगरा से बारात लेकर कानपुर पहुंचा। द्वाराचार वगैरह की रस्में हो गईं। लेकिन जब जयमाला के समय दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे को देखकर भड़क गई। वरमाला फेंककर उसने कहा कि वो इस अधेड़ आदमी से शादी नहीं करेगी। दुल्हन का कहना था कि जो तस्वीर उसे दिखायी गई थी, ये व्यक्ति वो नहीं है। इसके बाद वहां काफी देर हंगामा हुआ। दुल्हन की मां ने भी बेटी को शादी के लिए समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद दुल्हन की मां दूल्हे के हाथ थाम कर उसके साथ आगरा आ गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। लड़की के घर में उसके अलावा मां और एक छोटी बहन व भाई साथ रह रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो