scriptगुजरात की सरकार में ताजनगरी की इस तहसील का होगा अहम रोल | Gujarat assembly polls 2017 Agra people voting live update | Patrika News

गुजरात की सरकार में ताजनगरी की इस तहसील का होगा अहम रोल

locationआगराPublished: Dec 09, 2017 02:22:32 pm

गुजरात चुनाव के प्रथम चरण में बाह तहसील के बड़ी संख्या में लोग, आज कर रहे वोट।

आगरा। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शनिवार को शुरू हो गया। ये चुनाव इस बार खास बना हुआ है। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में पूरी ताकत झौंक दी है। आगरा के भाजपा से नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन भी इस चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात गए थे। इसके पीछे का कारण ये भी माना जा रहा है, कि गुजरात का आगरा से गेहरा नाता है।
ये है कनेक्शन
आगरा और गुजरात के बीच के कनेक्शन की बात की जाए, तो यहां व्यापार का बड़ा कनेक्शन है। आगरा में सबसे अधिक कपड़े गुजरात से ही आते हैं, वहीं आगरा के कई ऐसे बड़े व्यापारी हैं, जिनका व्यापार गुजरात से ही चल रहा है। गुजरात के चुनाव में यहां के लोगों की भी बड़ी भूमिका रहेगी। क्योंकि ये लोग एक दो नहीं, बल्कि कई वर्षों से गुजरात रह रहे हैं और इस चुनाव में वे मतदान भी करेंगे।
इस तहसील का अहम रोल
वहीं आगरा की बाह तहसील की बात करें, तो यहां से 500 से अधिक लोग गुजरात में बसे हुए हैं। इनमें कुछ कपड़े का काम करने वाले, तो वहीं बड़ी संख्या में हलवाई का काम करने वाले लोग शामिल हैं। यहां से वे गुजरात काफी समय पहले चले गए थे, वहां उनका काम अच्छा खासा जम गया, तो वे वही पर निवास करने लगे। ये लोग कभी कभी आगरा आते हैं, लेकिन गुजरात में इनका बड़ा व्यवसाय हो गया है।
ये भी पढ़ें –

बुलेट पर इस शख्स को देख पुलिस वालों के उड़ गए होश, थानेदार भी हो गए चौकन्ने

लग्जरी कार की डिग्गी खुली, अंदर जो रखा था उसे देखकर उड़ गए पुलिस के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो