scriptगुजरात के सभी नगर निगम बेहतर कार्य क्यों कर रहे हैं, पढ़िए चौंकाने वाला कारण | Gujarat CM vijay rupani inaugurated All India mayor council meeting in | Patrika News

गुजरात के सभी नगर निगम बेहतर कार्य क्यों कर रहे हैं, पढ़िए चौंकाने वाला कारण

locationआगराPublished: Oct 12, 2019 08:02:00 pm

-गुजरात के सूरत में अखिल भारतीय महापौर परिषद की कार्यकारिणी शुरू-आगरा के महापौर नवीन जैन हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के साथ उद्घाटन-स्वच्छता राष्ट्रभक्ति से कोई कम नहीं, इससे बड़ा कोई कार्य नहीं

गुजरात के सभी नगर निगम बेहतर कार्य क्यों कर रहे हैं, पढ़िए चौंकाने वाला कारण

गुजरात के सभी नगर निगम बेहतर कार्य क्यों कर रहे हैं, पढ़िए चौंकाने वाला कारण

आगरा। शनिवार को अखिल भारतीय महापौर परिषद की 110वीं कार्यकारिणी बैठक गुजरात के सूरत शहर में शुरू हुई। दो दिवसीय इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी शामिल हुए। बैठक का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा महापौर नवीन जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
यह भी पढ़ें– BIG NEWS दिन दहाड़े प्रधान पति की गोलियों से भूनकर हत्या, तनाव

गुजरात के सभी नगर निगम बेहतर कार्य क्यों कर रहे हैं, पढ़िए चौंकाने वाला कारण
क्या कहा मुख्यमंत्री ने
स्वागत सत्र के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने देशभर से आये महापौरों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मेयरों को अपने-अपने नगर निगम को स्वालंबी बनाने के साथ वित्तीय संसाधनों को मजबूत करना होगा तभी हर मेयर अपने-अपने निगम क्षेत्र और शहर का विकास कर पाएगा। वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने के लिए हमें लोगों को टैक्स जमा करने के लिए जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें टैक्स देने के लिए प्रेरित करना होगा क्योंकि लोगों में टैक्स जमा करने की आदत नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के लोगों की इस आदत को बदला जा चुका है। आज गुजरात प्रदेश के सभी नगर निगमों में 100% टैक्स जमा होता है। लोग जागरूक हो चुके हैं इसीलिए स्वयं ही समय से टैक्स जमा करते हैं। इसलिए आज गुजरात के सभी नगर निगम बेहतर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

VIDEO: एनकाउंटर वाली है यह सरकार, बिजली के बढ़े बिलों पर नहीं देती ध्यान: रामगोपाल

गुजरात के सभी नगर निगम बेहतर कार्य क्यों कर रहे हैं, पढ़िए चौंकाने वाला कारण
स्वच्छता राष्ट्रभक्ति से कम नहीं

इस अवसर पर अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा महापौर नवीन जैन ने देशभर से आये महापौर को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता के क्षेत्र अधिक काम करना होगा क्योंकि स्वच्छता राष्ट्रभक्ति से कम नहीं है और इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस कार्य के माध्यम से हम अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा कर सकते है चाहे वो किसी भी वर्ग या धर्म का हो। इसलिए हमें स्वच्छता को एक अभियान के रूप में अपनाना होगा जो एक सतत प्रक्रिया के तहत निरंतर चलता रहे।
यह भी पढ़ें

कांच के उत्पादों को देखकर गदगद हुईं राज्यपाल, गोशाला में की गायों की सेवा

प्लास्टिक मुक्त बनाना है
अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महापौर नवीन जैन कहा कि हमें अपने-अपने निगम क्षेत्रों में रहने वाली जनता के लिए सड़क, सफाई, पेयजल व सीवर की समस्या के लिए तो कार्य करना ही है लेकिन अपने निगम क्षेत्र को पॉल्यूशन और प्लास्टिक मुक्त भी बनाना है जिसकी जिम्मेदारी सभी नगर निगमों को देश के प्रधानमंत्री ने दी है। उसे हमें ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
यह भी पढ़ें
ब्

रजतीर्थ विकास परिषद 4232 लाख से संवारेगा ब्रज का स्वरूप

हम लोकल सरकार
उन्होंने कहा कि जल स्तर लगातार गिर रहा है। पानी की एक-एक बूंद की अहमियत लोगों को समझानी होगी। इसे बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा और हर व्यक्ति को पेयजल मिले इसकी चिंता भी हमें करनी होगी। हमें अपने अपने रेवेन्यू कलेक्शन को भी बढ़ाना होगा जिससे नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले हर व्यक्ति तक नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उसे उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए हम हैं अपने संसाधनों का 100% उपयोग करना होगा। हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि हम शहर की लोकल सरकार हैं। जिस तरह से आम व्यक्ति सांसद और विधायक को चुनकर विधानसभा और संसद में अपने अपने क्षेत्र के विकास के लिए भेजता है उसी तरह से नगर निगम के महापौर होने के नाते हमें अपने निगम क्षेत्र के विकास और उसमें रहने वाले हर व्यक्ति की चिंता करनी होगी।
यह भी पढ़ें

सांसद हेमा मालिनी किया ओवरब्रिज का शिलान्यास, पॉलिथिन मुक्त भारत का दिया संदेश

ये रहे मौजूद
इस दौरान गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री किशोर भाई, सूरत के सांसद जरदोष, सांसद सीआर पाटील, सांसद विवेक एन शेज वलकर, अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव उमाशंकर गुप्ता, सूरत मेयर जगदीश पटेल, दिल्ली मेयर अवतार सिंह, मेयर लखनऊ संयुक्ता भाटिया, हैदराबाद मेयर बोन्तु राम मोहन, शिमला मेयर कुसुम आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो