scriptBig News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फौजी सहित तीन की गोली मारकर हत्या | gun firing 3 killed in fatehpursikari latest crime news up | Patrika News

Big News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फौजी सहित तीन की गोली मारकर हत्या

locationआगराPublished: Nov 25, 2018 02:10:05 pm

फतेहपुरसीकरी के गांव जाजऊ में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिसबल तैनात

crime news

Big News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फौजी सहित तीन की गोली मारकर हत्या

आगरा। फतेहपुर सीकरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में छुट्टी पर आए एक फौजी की भी मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
फायरिंग से मची सनसनी
रविवार सुबह गांव जाजऊ में यकायक गोलियों की आवाजें आईं तो अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिरी हुआ क्या है। कुछ देर बाद पता चला कि गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई है। घटना में फौजी ललित सिंह और उसके भाई अनिल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। आरोप है कि गांव के महेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारी है। वहीं फायरिंग में महेंद्र सिंह की मां की भी गोली लगी, उसने भी दम तोड़ दिया है।
दो दिन पहले हुआ था विवाद
बताया गया है कि दो दिन पहले ललित और महेंद्र के परिवार के युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने समझाबुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन, अंदर ही अंदर दोनों परिवारों में रंजिश पनप गई। और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया गया है कि रविवार सुबह ललित और उसका भाई अनिल खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान महेंद्र अपनी रायफल लेकर आ गया। महेंद्र और अनिल के बीच कहासुनी हुई और महेंद्र ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में ललित के सीने और पेट में गोली लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ललित की हत्या होने की सूचना मिलते ही पहुंचे परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।
महेंद्र की मां को लगी गोली
इसमें महेंद्र सिंह की मां अतरी देवी को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों के भी छर्रे लगे हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल अनिल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो