scriptघर बंद कर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, पूरे इलाके में फैली दहशत | Gun Firing and house hostage one died in thana achnera | Patrika News

घर बंद कर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, पूरे इलाके में फैली दहशत

locationआगराPublished: Aug 14, 2018 05:29:38 pm

ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, पांच थानों की पुलिस बनीं मूकदर्शक, एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत, गांव में मची सनसनी

agra police

चूल्हा जलाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला कस्बा

आगरा। दो पड़ोसियों के बीच उत्पन्न हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। कस्बा में हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचर घर को चारों ओर से घेराबंदी की। लेकिन, हत्यारोपी के पास बंदूक होने के चलते पुलिस अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना अछनेरा में मोरध्वज पुत्र कोमल सिंह अपने घर पर ही इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग की क्लास चलाता है। सोमवार की रात पड़ोसी मास्टर शिव सिंह मूल निवासी कचौरा से चूल्हे के उठते धुएं को लेकर उसका विवाद हो गया था। वकौल मोरध्वज का कहना है कि चूल्हा से उठने वाला धुंआ उसकी कोचिंग क्लास में आता है, जिससे बच्चों को परेशानी होती है। ये विवाद मंगलवार को उस समय फिर से होने लगा जब शिव सिंह की पुत्रवधू पूजा चूल्हा जलाने लगी और उसका उठता धुआं मोरध्वज के कोचिंग सेंटर में भरने लगा। मोरध्वज अपनी बंदूक लेकर शिव सिंह के घर में घुस आया और पूजा पर बंदूक तान दी। बंदूक के डर से पूजा नीचे बैठ गई और उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का ट्रैक्टर चालक बंटू पुत्र राजवीर निवासी कचौरा बीच बचाव में आ गया।
ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली

मोरध्वज ने उसी वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली, जिससे बंटू को गोली लग गई। पुलिस को फायरिंग की सूचना दी गई लेकिन, पुलिस काफी देर बाद पहुंची। दो घंटे तक आरोपित ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। पुलिस पर भी आरोपित ने फायरिंग कर दी। एक आरोपी को पकड़ने के लिए पांच थानों का फोर्स भी कम पड़ रहा था। एसपी देहात अखिलेश नारायण भी मौके पर पहुंच गए। आरोपित द्वारा फायरिंग न रोकने पर पुलिस बल को अश्रु गैस छोड़नी पड़ी तब जाकर आरोपित हिरासत में आया।
पुलिस ने मौके पर बुलाए एसओजी और फ्लैग कमांडो
अछनेरा थाना पुलिस सहित कई थानों का पुलिसबल मौके पर था। लेकिन, आरोपी की फायरिंग के चलते कोई घर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका था। एसपी देहात अखिलेश नारायण ने मौके पर एसओजी आगरा, फ्लैग कमांडो और डॉग स्क्वॉयड बुलाए।
ग्रामीणों में आक्रोश, किया पथराव
सड़क पर गोली लगने से घायल बंटू तड़प रहा था और पुलिस उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं कर रही थी। आरोपी की फायरिंग के चलते पुलिस बंटू तक नहीं पहुंची तो उसकी अधिक खून बहने से मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और आरोपी की गिरफ्तारी न होते देख पथराव शुरू कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो