scriptGuru Nanak jayanti 2019: सजे कीर्तन दरबार, श्रद्धा का उमड़ रहा सैलाब, देखेंं वीडियो | Guru Nanak jayanti 2019 celebration in agra hindi news | Patrika News
आगरा

Guru Nanak jayanti 2019: सजे कीर्तन दरबार, श्रद्धा का उमड़ रहा सैलाब, देखेंं वीडियो

Guru Nanak jayanti 2019 के अवसर पर शहर के गुरुद्वारों में भक्तिमय नजारा देखने को मिला।

आगराNov 12, 2019 / 03:38 pm

धीरेंद्र यादव

vlcsnap-2019-11-12-15h37m39s738.png
आगरा। Guru Nanak jayanti 2019 के अवसर पर शहर के गुरुद्वारों में भक्तिमय नजारा देखने को मिला। गुरु नानक देव जी के 550 ***** प्रकाश पर्व की शुरूआत उत्साहपूर्वक की गई। मंगलवार सुबह से ही गुरुद्वारों में फूलों की महक से वातावरण सुंगधित हो रहा था, तो वहीं गुरुवाणी कानों में अमृत घोल रही थी। हर गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सुबह से ही उमड़ रहा सैलाब
गुरुद्वारा में सुबह से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। गुरुद्वारा माईथान में सुबह जपजी साहिब का पाठ हुआ और कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों ने शबद से संगतों को निहाल किया। आज रात शहर के हर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार लगेगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल में सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गए। यहां रात्रि आठ बजे भव्य अतिशबाजी होगी।
रुट डायवर्जन
वहीं भीड़ को देखते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो पर रूट डायवर्जन रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।

Home / Agra / Guru Nanak jayanti 2019: सजे कीर्तन दरबार, श्रद्धा का उमड़ रहा सैलाब, देखेंं वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो