scriptगुरुद्वारा गुरु का ताल के मुख संत बाबा पीतम सिंह ने पत्रिका के माध्यम से की ये अपील, देखें वीडियो | gurudwara guru ka taal head baba petam singh appeal on patrika | Patrika News
आगरा

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुख संत बाबा पीतम सिंह ने पत्रिका के माध्यम से की ये अपील, देखें वीडियो

32वां संत समागम होगा लाइव, घर बैठकर भी देख सकते हैं कार्यक्रमसंत बाबा साधु सिंह मोनी की स्मृति में 1,2,3 अक्टूबर को सजेगा दरबार

आगराSep 30, 2019 / 04:33 pm

धीरेंद्र यादव

vlcsnap-2019-09-30-16h26m44s896.png
आगरा। गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल, सिकंदरा, आगरा के मुखी संत बाबा पीतम सिंह ने पत्रिका के माध्यम से अपील की है सि सभी लोग 32वें संत समागम में भाग लें। इसका लाइव प्रसारण पत्रिका के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। पत्रिका आगरा और पत्रिका उत्तर प्रदेश के फेसबुक पेज को लाइक करें। उन्होंने कहा कि जो लोग गुरुद्वारा गुरु का ताल में एक अक्टूबर से होने जा रहे कार्यक्रम में किसी कारण से नहीं आ सकते हैं, वे घर बैठे देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें – भारत सरकार के इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएंगे लीडर्स आगरा, सिकंदरा से हुई शुरुआत


ये है कार्यक्रम
बाबा पीतम सिंह ने बताया कि संत बाबा साधु मोनी सिंह और संत बाबा निरंजन सिंह की स्मृति में 32वां गुरमत समागम 1, 2, 3 अक्टूबर, 2019 को होगा। सभी कार्यक्रम भाई नंदलाल समागम हॉल में होंगे। एक अक्टूबर को शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक कवि दरबार होगा। इसमें प्रसिद्ध कविगण भाग लेंगे। सरदार कंवलजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह को साहित्य से प्रेम था। वे कवि दरबार लगाया करते थे। 2 अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक कीर्तन कथा दरबार है। तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समापन समारोह होगा। तीन अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से अमृत संचार कार्यक्रम है, जिसके तहत अमृत पान कराया जाएगा। सभी सिखों को अमृत पान जरूर करना चाहिए। मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह एवम् समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि अमृत पान के इच्छुक सज्जन केश स्नान करके तैयार होकर गुरुद्वारा मंजी साहिब में पहुंचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो