script550वें प्रकाशोत्सव पर पढ़िए गुरु नानक देव महाराज के 10 वचन | Happy Gurpurab Guru Nanak jayanti 2019 celebration in Gurudwara | Patrika News

550वें प्रकाशोत्सव पर पढ़िए गुरु नानक देव महाराज के 10 वचन

locationआगराPublished: Nov 12, 2019 08:30:46 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का आज 550वां प्रकाश उत्सव है। पूरे देश में गुरु नानक जयंती की धूम है।

guru_nanak.jpg
आगरा। सिख धर्म के संस्थापक, दार्शनिक, समाज सुधारक, कवि गुरु नानक देव का आज 550वां प्रकाश पर्व है। पूरे देश में गुरु नानक जयंती की धूम है। आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल पर विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। यहां लाखों लोग आएंगे। हजारों लोग इस समय भी मौजूद हैं। पढ़िए गुरु नानक देव के 10 वचन। इन पर चलकर हर कोई अपना जीवन संवार सकता है।
यह भी पढ़ें

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, देखें वीडियो

1. ईश्वर एक है।

2. एक ही ईश्वर की उपासना करो।

3. ईश्वर सब जगह और प्राणी मात्र में मौजूद है।
4. ईश्वर की भक्ति करने वाले भयमुक्त।

5. ईमानदारी से उदरपूर्ति करो।

6 बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।

7 सदैव प्रसन्न रहो।

8 ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।
9 स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

10 भोजन शरीर को जि़ंदा रखने के लिए ज़रूरी है पर लोभ लालच बुरा है।

प्रस्तुतिः अन्नू दुबे, भाजपा नेता, आगरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो