scriptनए साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है शहर | happy new year 2017 celebration started news in hindi | Patrika News
आगरा

नए साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है शहर

आगरा। नए साल का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। शहर में वीकऐंड के साथ सैलानियों का आना शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर से सैलानियों की बड़ी संख्या शहर पहुंच रही है। होटलों, रेस्टोरेंट और लॉज के साथ ही रिजॉर्ट में हाउस फुल का साइन दिख रहा है। नव वर्ष में धमाल मचाने के […]

आगराDec 31, 2016 / 10:46 am

अभिषेक सक्सेना

Video Blogger Rajiv Nema special article for new y

Video Blogger Rajiv Nema special article for new year 2017 party

आगरा। नए साल का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। शहर में वीकऐंड के साथ सैलानियों का आना शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर से सैलानियों की बड़ी संख्या शहर पहुंच रही है। होटलों, रेस्टोरेंट और लॉज के साथ ही रिजॉर्ट में हाउस फुल का साइन दिख रहा है। नव वर्ष में धमाल मचाने के लिए हर कोई तैयार है। कई जगहों पर पार्कों में लोगों ने तैयारी कर ली है। जहां जगहों की कमी है, लोगों ने वहां पर मैरिज होम भी बुक कर लिए हैं। 

कम प्रवेश शुल्क
आगराइट्स नए साल का जश्न मनाने को तैयार हो चुके हैं। शहर के होटल, रिजाॅर्ट, वाटर पार्क, लॉज फुल हो रहे हैं। नए वर्ष पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हर कोई नववर्ष के स्वागत के लिए तैयार है। गाने, बजाने और डांस के साथ धमाल मचाने की पूरी व्यवस्था की गई है। होटल में इस बार प्रवेश शुल्क में थोड़ी सी राहत दी गई है। आगरा के छोटे होटलों में कम से कम प्रवेश शुल्क दो हजार रुपये रखा गया है। इसके बाद तीन सितारा और पांच सितारा होटलों का प्रवेश शुल्क पिछले साल की तुलना कामी कम है।

सज गए बाजार
लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए शहर के मार्केट राजामंडी, सदर बाजार, न्यू आगरा, शाहगंज के बाजार भी दुल्हन की तरह सज चुके हैं। शाॅपिंग माॅल्स, होटल्स, दुकानों और अन्य पिकनिक स्पाॅट को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। आकर्षक छूट से ग्राहकों को लुभाने की होड लगी हुई है। दुकानों और माॅल्स सहित खरीदारी के सभी स्थानों को ग्राहकों की पसंद के सामान से भर दिया गया है।

होंगे धार्मिक आयोजन
मथुरा नगरी से सटी इस ताजनगरी में भी ऐसे लोग भी हैं, जो धार्मिक आयोजनों के साथ नववर्ष का स्वागत करते हैं। इस वर्ष आगरा में थर्टी फर्स्ट नाइट को कई जगह खाटू भजन संध्या, देवी जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रभु आराधना के साथ नए वर्ष का स्वागत करेंगे।

बीच पर मना रहे जश्न
विदेश से लोग आगरा में नया साल मनाने आते हैं, तो वहीं आगरा के लोग इस जश्न को मनाने के लिए दूसरे शहर में जाते हैं। आगरा से कई ऐसे परिवार हैं। जो केरल, गोवा और समुद्र के किनारे वाले राज्यों के लिए निकले हैं। इनमें सबसे अधिक क्रेज युवाओं का है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुबंई और गोवा जाने वाली सभी गाडियों में टिकट फुल हो चुके हैं। 

डांस के साथ फुल मस्ती
थर्टी फर्स्ट नाइट को ड्रिंक एंड डांस के साथ फुल मस्ती रहेगी। बीयर बार, होटल्स से अलग कई ऐसे रिसोर्ट्स बुक किए गए हैं, जहां पर कोई रोक टोक न हो, बस पूरी रात नए साल के जश्न में डूबे लोग खुल के मस्ती करें। हाईवे के किनारे पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। यहां कई स्थानों पर पार्टी के लिए तैयारी हुई है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो