script

सावधान! ये दिन शहर पर पड़ेंगे भारी, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी

locationआगराPublished: Aug 16, 2018 10:03:53 am

19 अगस्त को रात तक हो सकती है भारी बारिश, 15 अगस्त को हुई बारिश ने शहर किया जलमग्न

weather forecast

सावधान! ये दिन शहर पर पड़ेंगे भारी, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी

आगरा। ताजनगरी में मानसून बीस दिनों बाद फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। 19 अगस्त से आगरा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि तेज बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। पिछले महीने हुई बरसात ने आगरा के कई क्षेत्रों में जबरदस्त जलभराव हुआ था और लोगों के घरों में पानी भर गया था। जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
गुरुवार सुबह कई स्थानों पर बारिश हुई

गुरुवार सुबह कई स्थानों पर बारिश हुई। सिकंदरा, बोदला, शास्त्रीपुरम, खेरिया मोड़, शाहगंज के क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं बादल और सूरज की आंख मिचौली का खेल भी चलता रहा। सुबह की बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी तो वहीं नौ बजे के करीब निकली तेज धूप ने उमस पैदा कर दी। इस बार शहर के साथ ही देहात में भी जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। 16 अगस्त को भी बारिश हो सकती है।
जलभराव से परेशान, शहर
लगातार बारिश से शहर से लेकर देहात में जलभराव हो गया है। सूरसदन से लेकर चर्च रोड पर पानी भर गया, खेरिया मोड से लेकर दयालबाग सहित शहर के पॉश इलाके में भी जलभराव हुआ।
26 जुलाई को हुई थी सबसे अधिक बारिश
जुलाई में आगरा में 600 एमएम से अधिक बारिश हुई थी। इस बारिश ने देहात क्षेत्रों में काफी नुकसान किया था। बाजरा की फसल बर्बाद हो गई। कई कच्चे मकान गिर गए। जिला प्रशासन ने भी बारिश के अलर्ट के चलते नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो