scriptश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मानसून के रौद्र रूप ने बढ़ाई परेशानी, भारी बारिश से रहें सावधान, भारी पड़ेंगे ये घंटे | Heavey Rain in Agra and Braj on Shrikrishana Janmasthmi 2018 | Patrika News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मानसून के रौद्र रूप ने बढ़ाई परेशानी, भारी बारिश से रहें सावधान, भारी पड़ेंगे ये घंटे

locationआगराPublished: Sep 03, 2018 12:42:13 pm

सुबह से रुक रुक हो रही आफत की बारिश, निचले स्थानों पर जलभराव की समस्या

weather

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भारी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, जानिए कैसा रहेगा मौसम

आगरा। पहाड़ों पर बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है तो मैदानी इलाकों में भी बारिश कहर बरपा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ब्रज में हो रही बारिश ने जहां कृष्ण भक्तों के लिए परेशानी खड़ी की है। वहीं शहरवासियों के लिए बारिश आफत बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले कुछ घंटे भारी बारिश के हो सकते हैं। अभी एक दो दिन तक बारिश गिर सकती है। वहीं आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना बनी हुई है।
rain
मौसम के बिगड़ने से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ी
पिछले चार दिनों से कभी मूसलाधार तो कभी रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते कई स्थानों पर मकान गिरे थे। कच्चे मकान धराशायी हो रहे हैं तो वहीं पक्के मकान भी गिर रहे हैं। निचले इलाकों में लगातार जलभराव हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोम इन दिनों सक्रिय है जिसके चलते राजस्थान, मध्यप्रदेश के आस पास के इलाकों में भारी बारिश की आशंकाएं बनी हुई हैं। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्वेंस पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकता है। आगरा में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। दिन का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। उमस से भी लोगों को निजात मिली है। लेकिन, आने वाले दिनों के बाद सूरज की तपिश फिर से तापमान बढ़ा देगी। वहीं उमस भरी गर्मी का सामना लोगों का करना पड़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: फरियादियों की परेशानियां देख इस आईएएस अधिकारी ने शुरू की पहल, बदल दी आॅफिस की काया

ज्योतिषाचार्य मान रहे शुभ संकेत
ज्योतिषाचार्य इस बारिश को शुभ संकेत मानकर चल रहे हैं। ज्योतिषाचार्य कपिल चतुर्वेदी का कहना है कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तब काले घने बादल थे और घनघोर घटाओं ने डेरा डाला था। जब वासुदेव जी भगवान कृष्ण को नंद के घर छोड़ने गए थे, तब यमुना मैया ने भगवान के चरणों का वंदन किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो