आगरा

इन मेधावी बेटियों पर है नाज, हुआ सम्मान

सेवा आगरा व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने इंटरमीडिएट परीक्षा में आगरा टॉपर बेटियों का किया अभिनंदन।

आगराMay 09, 2019 / 05:32 pm

धीरेंद्र यादव

high school intermediate topper

आगरा। सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने गुरुवार को कमला नगर स्थित टेंप्टेशन रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली तीनों बेटियों को सम्मानित किया गया। इनमें आईएससी बोर्ड की सेंट कॉर्नेड से दक्षिता अग्रवाल (98.25 प्रतिशत), सीबीएसई बोर्ड की सिम्पकिन्स की काजल अग्रवाल (98 प्रतिशत )और यूपी बोर्ड से ब्रज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना की स्मृति सिंह (88.80 प्रतिशत) शामिल रहीं।
उज्जवल भविष्य की कामना
समारोह में सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल पेंट व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक रविकांत चावला ने संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्यक्रम पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी अभियान को समर्पित है। इन बेटियों पर आगरा को नाज है। यही हमारी गंगा, जमुना व सरस्वती और मां शारदे का साकार रूप हैं। सभी ने मिलकर इन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये रहे मौजूद
सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट, संस्थापिका सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक व निदेशक रविकांत चावला, अनु चावला, प्रिया कपूर, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मोहिनी तिवारी और सेवा आगरा के चेतन वर्मा, हरिओम गोयल, सत्येंद्र सिंह, डॉक्टर किशोर अग्रवाल व ब्रजेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Agra / इन मेधावी बेटियों पर है नाज, हुआ सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.